{"_id":"66372b1ab64202e4e50d0c16","slug":"prayagraj-junction-rpf-caught-cat-smuggler-from-brahmaputra-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Junction : ब्रह्मपुत्र मेल से उतारी गईं 17 पर्सियन बिल्लियां, तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Junction : ब्रह्मपुत्र मेल से उतारी गईं 17 पर्सियन बिल्लियां, तस्कर को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Sun, 05 May 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 May 2024 12:15 PM IST
सार
बताया जा रहा है कि भोपाल के शंकराचार्य नगर का रहने वाला 25 वर्षीय युवक लोकेश चंदेल प्लास्टिक की पांच टोकरी में बिल्लियों के 17 बच्चों को लेकर पहले भोपाल से कानपुर आया। कानपुर से उसने ब्रह्मपुत्र मेल पटना के लिए पकड़ी। वह एस टू कोच के दरवाजे के पास बैठ गया।
विज्ञापन
आरपीएफ ने बरामद बिल्लियों को एक एनजीओ संचालिका को सौंप दिया।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को 17 पर्सियन बिल्लियों को ब्रह्मपुत्र मेल से उतारा गया। कहा जा रहा है कि युवक उसे बेचने के लिए पटना जा रहा था। बिल्लियों के साथ एक युवक भी था। उसका आरपीएफ ने रेलवे एक्ट के तहत चालान कर दिया, जबकि बिल्ली के बच्चे रक्षा एनजीओ को संरक्षण के लिए सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भोपाल के शंकराचार्य नगर का रहने वाला 25 वर्षीय युवक लोकेश चंदेल प्लास्टिक की पांच टोकरी में बिल्लियों के 17 बच्चों को लेकर पहले भोपाल से कानपुर आया। कानपुर से उसने ब्रह्मपुत्र मेल पटना के लिए पकड़ी। वह एस टू कोच के दरवाजे के पास बैठ गया। उसने एक के ऊपर एक टोकरी रख दी। इस दौरान रेलवे चेकिंग स्टाफ दिवाकर ने जब टोकरी में बिल्ली के बच्चों को देखा तो उन्होंने इसकी सूचना अफसरों को दी।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पहुंचने पर आरपीएफ ने युवक को नीचे उतार लिया। उसने बताया कि वह बिल्लियों के बच्चों को बेचने के लिए पटना जा रहा है। युवक के पास न तो ट्रेन का टिकट था, न ही बिल्लियों से संबंधित कोई कागजात। रेंजर विभूति नारायण ने बिल्लियों के घरेलू जानवर होने के कारण कार्रवाई से इन्कार कर दिया। इसके बाद रक्षा एनजीओ को सूचना दी गई। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि लोकेश के खिलाफ रेलवे एक्ट की कई धाराओं में मुकदमा लिख कर चालान कर दिया गया है। वहीं बिल्लियों को रक्षा एनजीओ की संचालिका वंशिका गुप्ता को सौंपा गया है।
विज्ञापन