फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Now Prayagraj-Dr. Ambedkar Nagar Express will run from platform one.

Prayagraj Junction : अब प्लेटफॉर्म एक से चलेगी प्रयागराज-डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस

Sun, 05 May 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 May 2024 12:23 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत प्लेटफॉर्म नौ व दस पर पिलर बनाने के बाद अब यही कार्य प्लेटफॉर्म सात व आठ पर भी चल रहा है। इससे प्लेटफॉर्म सात व आठ की तमाम ट्रेनें प्रयागराज छिवकी शिफ्ट की गई हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Now Prayagraj-Dr. Ambedkar Nagar Express will run from platform one.
ट्रेन। - फोटो : freepik

विस्तार

उज्जैन, इंदौर जाने वाली प्रयागराज-डॉ.अंबेडकर नगर एक्सप्रेस का संचालन अब प्लेटफॉर्म नौ-दस की जगह एक नंबर से होगा। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। प्रयागराज से इसकी रवानगी प्लेटफॉर्म एक से व वापसी में यहां इसे दो पर लिया जाएगा। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन के पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत प्लेटफॉर्म नौ व दस पर पिलर बनाने के बाद अब यही कार्य प्लेटफॉर्म सात व आठ पर भी चल रहा है। इससे प्लेटफॉर्म सात व आठ की तमाम ट्रेनें प्रयागराज छिवकी शिफ्ट की गई हैं। वहीं, प्लेटफॉर्म नौ व दस पर पिलर तो बन गया है, लेकिन प्लेटफॉर्म शेड न होने से वहां ट्रेनों को पकड़ने के लिए जाने वाले लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा था। 
विज्ञापन


प्लेटफॉर्म नौ-दस पर लगेगा अस्थायी शेड

प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नौ व दस पर यात्रियों को धूप से बचाने के लिए जल्द अस्थायी शेड लगाया जाएगा। रेलवे अफसरों का कहना है कि पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत प्लेटफॉर्म के ऊपर कॉनकोर बनना है। तब तक यहां यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी शेड लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed