फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: Minor deboarded from Mahananda Express, two children also found on the platform, handed ov

Prayagraj Juction : महानंदा एक्सप्रेस से उतारी गई नाबालिग, दो बच्चे भी स्टेशन पर मिले, चाइल्ड लाइन को सौंपे गए

Mon, 27 May 2024 12:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 May 2024 12:17 PM IST
सार

आरपीएफ प्रयागराज पोस्ट को जानकारी मिली थी कि गाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस में एक नाबालिग संदिग्ध हालत में यात्रा कर रही है। ट्रेन के यात्रियों से मिली सूचना के बाद ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई तो उसके जनरल कोच से नाबालिग को उतारा गया।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: Minor deboarded from Mahananda Express, two children also found on the platform, handed ov
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली से अलीपुरद्वार जा रही महानंदा एक्सप्रेस में अकेले सफर कर रही एक नाबालिग प्रयागराज जंक्शन पर उतारी गई। तकरीबन 15 वर्ष की नाबलिग महेंद्रगढ़ हरियाणा से ट्रेन में अकेले बैठकर आ रही थी। आरपीएफ ने उसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द कर दिया। इसके अलावा आरपीएफ ने जंक्शन पर घूम रहे दो अन्य बच्चों को चाइल्ड लाइन को सौंपा है।
विज्ञापन


आरपीएफ प्रयागराज पोस्ट को जानकारी मिली थी कि गाड़ी संख्या 15484 महानंदा एक्सप्रेस में एक नाबालिग संदिग्ध हालत में यात्रा कर रही है। ट्रेन के यात्रियों से मिली सूचना के बाद ट्रेन जब प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई तो उसके जनरल कोच से नाबालिग को उतारा गया। महिला कांस्टेबल अंजू उसे लेकर आरपीएफ पोस्ट पर ले गई। वहां पूछताछ के बाद उसने अपना नाम व पता बताया। बाद में लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन की ज्योति सिंह को उसे सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो और तीन पर आरपीएफ को बच्चे घूमते हुए दिखाई दिए। उन बच्चों को आरपीएफ पोस्ट लाया गया। उसमें से एक की उम्र नौ तो दूसरे की तकरीबन 14 वर्ष बताई जा रही है। आरपीएफ प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि एक बच्चे ने अपना पता रामबाग तो दूसरे ने कीडगंज बताया। दोनों बच्चे लिखापढ़ी के बाद चाइल्ड लाइन को सौंप दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed