फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction GM NCR suddenly reached the running room, asked the loco pilots the quality of the food

प्रयागराज जंक्शन : अचानक रनिंग रूम पहुंचे जीएम, लोको पॉयलटों से पूछी खाने की क्वालिटी

Thu, 10 Nov 2022 11:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 11:07 PM IST
सार

प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा की मौजूदगी में जीएम ने रनिंग रूम का तकरीबन आधे घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बनने वाले भोजन में बायोगैस का उपयोग करने पर जोर दिया।  

विज्ञापन
Prayagraj Junction GM NCR suddenly reached the running room, asked the loco pilots the quality of the food
प्रयागराज जंक्शन के रनिंग रूम में लोको पायलटों से भोजन के गुणवत्ता की जानकारी लेते एनसीआर जीएम सतीश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के महाप्रबंधक सतीश कुमार बृहस्पतिवार की रात अचानक प्रयागराज जंक्शन के रनिंग रूम पहुंच गए। रात दस बजे के आसपास जीएम जब वहां पहुंचे तो उस दौरान कई लोको पॉयलट उन्हें खाना खाते मिले। जीएम को देख जब सभी लोको पॉयलट खड़े हो गए तो उन्होंने सभी को बैठकर भोजन ग्रहण करने को कहा। यह भी पूछा कि वहां मिलने वाले भोजन की क्वालिटी कैसी है। इस पर लोको पॉयलटों ने सब कुछ ठीक बताया।

विज्ञापन



प्रयागराज मंडल के डीआरएम मोहित चंद्रा की मौजूदगी में जीएम ने रनिंग रूम का तकरीबन आधे घंटे निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बनने वाले भोजन में बायोगैस का उपयोग करने पर जोर दिया, ताकि ऊर्जा की बचत हो। जीएम ने रनिंग स्टाफ को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने की भी बात कही।
विज्ञापन



यह भी कहा कि बचे हुए भोजन का निस्तारण किसी एनजीओ द्वारा किया जाए, ताकि भोजन की बर्बादी न हो और किसी भूखे का पेट भर जाए। जीएम ने रनिंग रूम केे सुंदरीकरण पर भी जोर दिया। यह भी कहा कि यहां जो कमियां हैं उन सभी में 15 दिन के भीतर सुधार हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed