{"_id":"66e3ce368417038f1704f9b9","slug":"prayagraj-junction-constable-saved-a-couple-boarding-kalindi-express-their-feet-had-slipped-while-boarding-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Junction : कालिंदी एक्सप्रेस में चढ़ रहे दंपती की कांस्टेबल ने बचाई, चढ़ते समय फिसल गया था पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Junction : कालिंदी एक्सप्रेस में चढ़ रहे दंपती की कांस्टेबल ने बचाई, चढ़ते समय फिसल गया था पैर
Fri, 13 Sep 2024 11:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:01 AM IST
सार
प्रयागराज जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप यादव ने गाड़ी संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस जो प्लेटफार्म संख्या छह से रवाना हो रही थी उसके चलने के बाद पीछे से दौड़ते हुए चलती गाड़ी पर एक महिला व पुरुष यात्रीचढ़ने के प्रयास में फिसल गए। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप वह गिरने हीं वाले थे उन्हे वहां तैनात हेड कांस्टेबल ने बचा लिया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर चलती ट्रेन से फिसले दंपती की सिपाही ने बचाई जान।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन चलने के बाद बोगी में चढ़ते समय दंपती का पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच खिसटने लगे। यह मौके पर तैनात सिपाही ने अन्य यात्रियों की मदद से दंपती की जान बचाई। सिपाही के तत्परता की अधिकारियों ने सराहना की है।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर तैनात हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप यादव ने गाड़ी संख्या 14117 कालिंदी एक्सप्रेस जो प्लेटफार्म संख्या छह से रवाना हो रही थी उसके चलने के बाद पीछे से दौड़ते हुए चलती गाड़ी पर एक महिला व पुरुष यात्रीचढ़ने के प्रयास में फिसल गए। प्लेटफार्म और ट्रेन के बीच के गैप वह गिरने हीं वाले थे उन्हे वहां तैनात हेड कांस्टेबल ने बचा लिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल ने चलती गाड़ी व प्लेटफार्म के बीच में जाने से उन्हें खींच कर बचाया। ट्रेन मैनेजर द्वारा गाड़ी को रोक कर गाड़ी में पुरुष व महिला यात्री को बैठाया गया। दोनों यात्री घटना से बदहवास हालत में होने के कारण अपना नाम पता वह मोबाइल नंबर कुछ भी बताने की हालत में नहीं थे। तभी गाड़ी चल दी। इस कारण महिला व पुरुष यात्री का नाम पता नहीं लिया जा सका। घटना की प्रत्यक्षदर्शी प्रयागराज स्टेशन के डायरेक्टर वीके द्विवेदी ने कांस्टेबल को शाबाशी दी।
विज्ञापन