फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction becomes the highest earning station in NCR, Chivki and Prayagraj also in the top ten.

Railway News : एनसीआर में सर्वाधिक कमाई वाला स्टेशन बना प्रयागराज जंक्शन, टॉप टेन में छिवकी और प्रयागराज भी

Thu, 27 Nov 2025 06:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Nov 2025 06:11 PM IST
सार

कानपुर, आगरा भले ही प्रयागराज से तमाम मामलों में आगे हो लेकिन रेलवे की कमाई लिहाज से यूपी के ये दोनों शहर प्रयागराज से काफी पीछे हैं। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रयागराज जंक्शन कमाई के मामले में जोन में नंबर वन पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction becomes the highest earning station in NCR, Chivki and Prayagraj also in the top ten.
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर, आगरा भले ही प्रयागराज से तमाम मामलों में आगे हो लेकिन रेलवे की कमाई लिहाज से यूपी के ये दोनों शहर प्रयागराज से काफी पीछे हैं। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) का प्रयागराज जंक्शन कमाई के मामले में जोन में नंबर वन पर पहुंच गया है।

विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती सात माह के आंकड़ों पर गौर करें तो प्रयागराज जंक्शन में यात्री आय और अन्य मदों से रेलवे को 288.30 करोड़ रुपये की आय हुई। कमाई के लिहाज से कानपुर सेंट्रल दूसरे पायदान पर है। यहां एक अप्रैल से 31 अक्तूबर तक रेलवे को 278.60 करोड़ रुपये की आय हुई। खास बात है कि प्रयागराज जंक्शन के मुकाबले कानपुर सेंट्रल में ट्रेनों के आवागमन की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन


वहीं, एनसीआर आगरा मंडल के अधीन आने वाला मथुरा जंक्शन भी अब आगरा कैंट को पीछे छोड़ते हुए कमाई के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मथुरा जंक्शन से इस वित्तीय वर्ष में रेलवे को 236.94 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। आगरा कैंट 210.52 करोड़ रुपये की कमाई संग जोन में चौथे स्थान पर है। वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन से भी इस वित्तीय वर्ष में एनसीआर की खूब झोली भरी। झांसी ने अब तक 204.48 करोड़ रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूबेदारगंज और छिवकी ने भी लगाई लंबी छलांग

एनसीआर के सूबेदारगंज में शिफ्ट होती ट्रेनों की वजह से वहां से भी रेलवे को अच्छी आय हो रही है। सूबेदारगंज कमाई के लिहाज से दसवें पायदान पर और छिवकी सातवें स्थान पर है। इसी सूची में शामिल अलीगढ़ जंक्शन 49.37 करोड़ रुपये की आय के साथ आठवें नंबर पर है। कमाई के लिहाज से एनसीआर के टॉप 50 स्टेशनों में से 24 प्रयागराज मंडल के हैं। इसके अलावा आठ स्टेशन आगरा मंडल और 18 झांसी मंडल के हैं।

सर्वाधिक कमाई करने वाले एनसीआर के टॉप टेन स्टेशन (करोड़ रुपये )

  • प्रयागराज जंक्शन - 288.30 करोड़
  • कानपुर सेंट्रल - 278.60 करोड़
  • मथुरा जंक्शन - 236. 94 करोड़
  • आगरा कैंट - 210.52 करोड़
  • वीरागंना लक्ष्मीबाई झांसी - 204.48 करोड़
  • ग्वालियर जंक्शन - 189.16 करोड़
  • प्रयागराज छिवकी - 85.56 करोड़
  • अलीगढ़ जंक्शन - 49.37 करोड़
  • टूंडला जंक्शन - 39.80 करोड़
  • सूबेदारगंज - 37.30 करोड़

यात्री आय नहीं बल्कि हमारा मुख्य फोकस यात्रियों को अच्छी सुविधाएं देना है। इस बार गर्मी की छुट्टियों और त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जंक्शन और कानपुर से पुनर्विकास का भी कार्य तेजी से चल रहा है। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed