फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Junction: 3 rupees water is not available with food of 20 rupees, has to take Rail Neer of 15 rupees

प्रयागराज जंक्शन : 20 रुपये के खाने के साथ नहीं मिल रहा तीन रुपये वाला पानी, लेना पड़ रहा 15 रुपये का रेल नीर

Sun, 23 Jul 2023 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 23 Jul 2023 02:44 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़ व टुंडला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार 21 जुलाई से ही 20 रुपये वाले इकोनॉमी व 50 रुपये के कॉम्बो भोजन की शुरुआत हुई है। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के हिसाब से इस भोजन के साथ संबंधित स्टॉल में तीन रुपये में मिलने वाला पानी का पैक्ड गिलास भी रखना है।

विज्ञापन
Prayagraj Junction: 3 rupees water is not available with food of 20 rupees, has to take Rail Neer of 15 rupees
प्रयागराज जंक्शन पर मिलना शुरू हुआ जनता खाना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज जंक्शन समेत पांच स्टेशनों पर 20 रुपये वाला इकोनॉमी भोजन भले ही मिलने लग गया हो, लेकिन तीन रुपये में दिए जाने वाला पानी स्टॉलों में नहीं है। इस वजह से इकोनॉमी भोजन वाले स्टॉल पर यात्रियों को मजबूरी में 15 रुपये का रेल नीर खरीदना पड़ रहा है।

विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, इटावा, अलीगढ़ व टुंडला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार 21 जुलाई से ही 20 रुपये वाले इकोनॉमी व 50 रुपये के कॉम्बो भोजन की शुरुआत हुई है। रेलवे बोर्ड की गाइड लाइन के हिसाब से इस भोजन के साथ संबंधित स्टॉल में तीन रुपये में मिलने वाला पानी का पैक्ड गिलास भी रखना है, लेकिन प्रयागराज जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर खोले गए स्टॉल में तीन रुपये वाला पानी (200 मिली. पैकेज्ड पेयजल) उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन

उसके स्थान पर स्टॉल संचालक 15 रुपये का रेल नीर बेच रहे हैं। बताया जा रहा है कि आईआरसीटीसी को ही तीन रुपये वाला पानी उपलब्ध करवाना है। हालांकि रेलवे अफसरों का कहना है कि आईआरसीटीसी को इसके बारे में सूचित किया गया है। उम्मीद है कि इसी सप्ताह तीन रुपये वाला पानी संबंधित स्टॉल पर उपलब्ध हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed