Prayagraj : खौफ ताक पर, नए साल 2021 के स्वागत में झूमा-नाचा शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के खौफ से भरे वर्ष 2020 की आखिरी रात को यादगार और खुशगवार बनाकर संगमनगरी में मस्ती और धमाल के बीच नए साल में प्रवेश किया। नए साल की अगवानी में होटलों-क्लबों से लेकर घरों की छतों तक पर डीजे पर डांस करने और झूमने और थिरकने के लिए लोग दिल खोल कर निकले। कोविड-19 की गाइड लाइन के बावजूद थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों में न किसी के चेहरे पर मास्क रहा न तो आपस में दूरी ही बनाई सकी।
शहर के होटलों में इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सार्वजनिक तौर पर पार्टियों की अनुमति न मिलने की वजह से सार्वजनिक तौर पर पार्टियां नहीं सजाई जा सकीं, लेकिन नए साल की खुशियों से लोगों ने किनारा नहीं किया। किसी ने अपने गार्डेन में दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट नाइट का बंदोबस्त किया तो किसी ने होटलों के बंद कमरों में।
क्लबों मे भी नए साल के आगमन का जश्न खूम मना। कोरोना संक्रमण की गाइड लाइन के बावजूद शहरवासियों में नए साल के स्वागत को लेकर उत्साह फीका नहीं पड़ा। लायनेस क्लब की दिव्या जौहरी ने अपनी पदाधिकारियों व सहेलियों के साथ शहर के एक गार्डेन में नए साल के आगमन पर शानदार महफिल सजाई इसमें बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने गीतों के बोल पर देर रात तक जमकर मस्ती की। इसी तरह बीएचएस के सामने कबाना रेस्टोरेंट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन का यादगार धमाका हुआ।
न्यू ईयर पर नाइट पार्टी में युवाओं केसाथ युगलों ने जमकर मस्ती की। प्यार बिना चैन कहां रे...। इश्क द गली बिच नो इंट्री... के अलावा एक से बढ़कर एक फिल्मी नगमों पर देर रात तक लोग समूहों में झूमते रहे। संयोजिका आफरीन अनवर ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। संचालन शांभवी सिंह, आरजे निवेश ने किया। थर्टी फर्स्ट नाइट पार्टियों में नृत्य, गायन के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद भी लोगों ने चखा और नए साल के आगमन की खुशियों को दिल खोलकर साझा किया।