फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj jaipur express : Only those who travel long distance from AC economy coach will benefit

prayagraj jaipur express : एसी इकोनॉमी कोच से सिर्फ लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को ही फायदा

Sat, 28 Aug 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 10:26 PM IST
सार

दरअसल प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में रेलवे द्वारा पहली बार रेलवे द्वारा एसी थ्री इकोनॉमी के कोच छह सितंबर से लगाए जा रहे हैं। इसमें कुल दो कोच अभी रहेंगे। सामान्य एसी थ्री कोच के मुकाबले इसमें 11 बर्थ ज्यादा है।

विज्ञापन
prayagraj jaipur express : Only those who travel long distance from AC economy coach will benefit
ट्रेन - फोटो : ANI

विस्तार

प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस देश की पहली ऐसी ट्रेन होगी जिसमें छह सितंबर से एसी थ्री इकोनॉमी के कोच लग जाएंगे। इकोनॉमी कोच को लेकर रेलवे का कहना है कि इसका किराया एसी थ्री कोच से कम है, लेकिन रेलवे का यह दावा पूरी तरह से ठीक नहीं है। क्योंकि प्रयागराज से फतेहपुर और कानपुर के लिए जितना किराया एसी थ्री का है उतना ही किराया एसी थ्री इकोनॉमी श्रेणी का भी है। इस बीच रेलवे ने शनिवार से एसी थ्री इकोनॉमी क्लास में बुकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


दरअसल प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में रेलवे द्वारा पहली बार रेलवे द्वारा एसी थ्री इकोनॉमी के कोच छह सितंबर से लगाए जा रहे हैं। इसमें कुल दो कोच अभी रहेंगे। सामान्य एसी थ्री कोच के मुकाबले इसमें 11 बर्थ ज्यादा है। रेलवे का कहना है कि एसी थ्री कोच के मुकाबले इसका किराया कम है, लेकिन शनिवार को जब इसमें आरक्षण शुरू हुआ तो मालूम पड़ा कि एसी इकोनॉमी कोच में अगर कोई यात्री कम दूरी के स्टेशनों की टिकट बुक करवाएगा तो उसे सामान्य एसी थ्री वाला ही किराया देना होगा।
विज्ञापन


यानी कि  अगर किसी को प्रयागराज से कानपुर जाना है तो प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस के एसी इकोनॉमी कोच में सफर के लिए रेलवे 555 रुपये किराया वसूलेगा, जबकि एसी थ्री  में भी कानपुर का यही किराया है। फतेहपुर के लिए भी यात्रियों को एसी थ्री कोच की तरह 555 रुपये का किराया इकोनॉमी क्लास में देना होगा। हालांकि जयपुर, मथुरा, आगरा का टिकट लेने पर यात्रियों को किराया एसी थ्री कोच के मुकाबले कम देना होगा। जयपुर की ही बात करें तो एसी थ्री श्रेणी में यहां से 1175 रुपये किराया है, जबकि इकोनॉमी कोच में यात्रियों को 1085 रुपये ही किराया देना होगा। इसी तरह आगरा का किराया इकोनॉमी कोच में 740 रुपये है, जबकि एसी थ्री का किराया 800 रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से विभिन्न स्थानों के किराये की सूची
स्टेशन का नाम     एसी थ्री     एसी इकोनॉमी
फतेहपुर               555              555
कानपुर                 555              555
टूंडला                   800               740
आगरा                  800                740
मथुरा                   905                 835
अलवर                 1025              950
जयपुर                 1175              1085
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed