प्रयागराज : सोरांव में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और खेल कॉम्प्लेक्स
प्रयागराज में पिछले दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग उठती रही, लेकिन किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और खेल कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना को दोबारा पटरी पर लाया जा रहा है। स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए सोरांव में 55 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। दस दिनों के भीतर डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी।
प्रयागराज में पिछले दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने की मांग उठती रही, लेकिन किसी भी पूर्ववर्ती सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 19 नवंबर को इंदिरा मैराथन प्रतियोगिता के दिन राज्य खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने की बात कही थी। इसकेबाद सांसद केशरी देवी पटेल ने इस घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए पहले बनी योजना की स्थिति की जांच की।
सांसद ने बताया कि पूर्व की योजना में जमीन की कमी होने पर प्रस्ताव को यह कह कर निरस्त कर दिया गया था कि स्टेडियम के लिए कम से कम 55 एकड़ की जमीन की आवश्यकता होगी। जो जमीन पहले चिन्हित की गई थी वह करीब 45 एकड़ थी। केशरी देवी ने बताया कि अब सोरांव में 55 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है। जमीन का चिन्हांकन कर स्टेडियम से संबंधित सुविधाओं, लागत आदि के लिए डीपीआर दस दिनों के भीतर प्रदेश सरकार को सौंप दी जाएगी।
आल इन वन सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम
सूत्रों के अनुसार अभी इस प्लान की अधिकृत जानकारी खेल विभाग को नहीं दी गई है। मामले में विभाग की सांसद केशरी देवी पटेल से अनौपचारिक चर्चा हुई है। बताते हैं कि पहले सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम बनाने की योजना थी। लेकिन नए प्लान में ऑल इन वन स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसमें हॉकी, क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस आदि खेलों की सुविधाओं को शामिल किया गया हैं। इस प्रकार के स्टेडियम निर्माण में 350 से 500 करोड़ रुपये तक की लागत आती है।