{"_id":"61e06dcccf873579c740226e","slug":"prayagraj-injured-girl-student-after-being-called-to-meet-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : मिलने के लिए बुलाकर छात्रा को ब्लेड मारकर किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : मिलने के लिए बुलाकर छात्रा को ब्लेड मारकर किया जख्मी
Thu, 13 Jan 2022 11:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:52 PM IST
सार
मूल रूप से दरियाबाद की रहने वाली छात्रा वर्तमान में झूंसी में रहती है। झूंसी में ही कटका स्थित फर्नीचर की दुकान में सतना निवासी विजय कुमार कोरी काम करता है जो उसका परिचित है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे केकरीब विजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
ब्लेड से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कीडगंज में तिकोनिया पार्क के पास झूंसी निवासी बीएससी की छात्रा को युवक ने ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कीडगंज पुलिस का कहना है कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
मूल रूप से दरियाबाद की रहने वाली छात्रा वर्तमान में झूंसी में रहती है। झूंसी में ही कटका स्थित फर्नीचर की दुकान में सतना निवासी विजय कुमार कोरी काम करता है जो उसका परिचित है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम पांच बजे केकरीब विजय ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। जहां बातचीत के दौरान ही अचानक उसने उस पर ब्लेड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे उसके गाल में जख्म हो गया। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए छात्रा को अस्पताल भेजा। जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। इसके बाद छात्रा ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। कीडगंज एसओ मनेाज यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा के खिलाफ दी थी तहरीर
सूत्रों का कहना है कि थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कहा कि छात्रा ने उससे 50 हजार रुपये लिए हैं। साथ ही उसने उसे मोबाइल भी दिलाया है। इस मामले में वह उसके खिलाफ झूंसी थाने में एक महीने पहले शिकायत भी दे चुका है।