फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Huge amount of illicit liquor recovered from truck, driver and cashier arrested

प्रयागराज : ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, चालक और खलासी गिरफ्तार

Sun, 14 Nov 2021 08:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Nov 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Huge amount of illicit liquor recovered from truck, driver and cashier arrested
Prayagraj News : भारी मात्रा में शराब बरामद। - फोटो : प्रयागराज
बीतीरात थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे नो एंट्री नवाबगंज के पास राजस्थान से बिहार जा रहे ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देसी शराब बरामद किया है। पुलिस को देख कर ट्रक चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की संयुक्त टीम घेराबंदी कर धर दबोचा। 
विज्ञापन


ट्रक चालक चंदन भारतीय पुत्र आनंद भारतीय निवासी मिठरा खुद थाना भुआई माना जनपद बा़ड़मेर राजस्थान, खलासी शंकरनाथ गोस्वामी निवासी राम मोरिया निवासी बशमेर रुरर जनपद बाड़मेर राजस्थान बताए गए हैं। ट्रक पर लदे 265 पेटी अवैध शराब रॉयल ब्रांड180 एमएल 12720 पाउच को बरामद किया गया। चालक राजस्थान से बिहार के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

 

मुखबिर की सूचना पर एससीएफटी प्रभारी वेदप्रकाश प्रकाश पांडे चौकी मंसूराबाद एसआई रमेश चंद्र यादव ने नेशनल हाईवे मोहिउद्दीनपुर गांव के पास से पीछा किया तो ट्रक चालक पुलिस के वाहन को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंद कर ट्रक को पकड़ लिया। एसटीएफटी प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ट्रक चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed