फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Houses will be built for the poor on the land rescued from Atiq Ahmed, Bhoomi Pujan will be done on 26th, Chief Minister may come

प्रयागराज: अतीक अहमद से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनेंगे घर, 26 को होगा भूमि पूजन, आ सकते हैं मुख्यमंत्री

Thu, 23 Dec 2021 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 11:35 PM IST
सार

  • माफिया को चेतावनी देने के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संदेश देने की भी है तैयारी
  • लूकरगंज स्थित भूखंड पर गरीबों के लिए बनाए जाएंगे 76 फ्लैट, जिला प्रशासन-पीडीए ने शुरू की तैयारी

विज्ञापन
Prayagraj: Houses will be built for the poor on the land rescued from Atiq Ahmed, Bhoomi Pujan will be done on 26th, Chief Minister may come
atiq ahmed

विस्तार

पूर्व सांसद अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में छुड़ाई कई नजूल भूमि पर गरीबों के लिए आवास बनाए जाएंगे। 26 दिसंबर को जमीन का भूमिपूजन होगा। इसमें मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना है। सरकार मुख्यमंत्री के हाथों भूमि पूजन कराके माफिया को चेतावनी देने के साथ विधानसभा चुनाव से पहले सियासी संदेश भी देना चाहती है।
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्रत्री सभा को संबोधित कर सकते हैं। इसके अलावा माघ मेला की तैयारियाें की भी समीक्षा कर सकते हैं। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



माफिया के कब्जे से दर्जनों स्थान पर जमीन खाली कराई गई है। इन भूखंडों पर गरीबों तथा अलग-अलग वर्ग के लोगों के लिए आवास बनाए जाएंगे। इस योजना की भी 26 दिसंबर को प्रयागराज से शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए सरकार ने अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन को चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके माध्यम से सरकार माफियाराज के खात्मे का संदेश देने के साथ अप्रत्यक्ष तौर पर सपा को घेरने का सियासी दांव भी चला है। इस पूरे आयोजन के सूत्रधार कैबिनेट मंत्री कहते भी हैं कि  सपा के शासन में माफिया जमीन कब्जा कर रहे थे। अब माफिया को सही स्थान पर भेजने के साथ उनके कब्जे से छुड़ाई गई जमीन को गरीबों को दिया जा रहा है। इसकी शुरुआत भी प्रयागराज से होने जा रही है।


इस योजना के तहत अतीक अहमद के कब्जे से लूकरगंज में छुड़ाई गई जमीन पर 76 आवास बनाने का निर्णय लिया गया है। सिद्धार्थनाथ सिंह का कहना है कि ये आवास गरीबों को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री से भूमिपूजन कराने के लिए अनुरोध किया गया है।


अभी लिखित में नहीं आया है लेकिन मुख्यमंत्री के आने की पूरी संभावना है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर सिद्धार्थनाथ ने जिला एवं पुलिस प्रशासन के अफसरों भूमि पूजन वाले स्थान का निरीक्षण किया तथा तैयारियों पर चर्चा की।

स्थान                    -    लूकरगंज
क्षेत्रफल                -    1750 वर्गमीटर
फ्लैट की संख्या    -    चार मंजिल में 76
कीमत                    - करीब 6.50 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed