फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: History sheeter shot dead

हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: History sheeter shot dead
Prayagraj: History sheeter shot dead - फोटो : CITY DESK
हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

घर के बाहर बाइक सवारों ने तमंचे से मारी गोली, आक्रोशित परिजनों ने शव लेकर घेरा थाना
देर रात तक कर्नलगंज थाने में होता रहा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कटरा में सोमवार आधी रात को घर के बाहर गली में खड़े हिस्ट्रीशीटर की बाइक सवार युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। युवक की मौत से आक्रोशित परिजन शव लेकर कर्नलगंज थाने पहुंच गए और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी। काफी देर तक इसको लेकर हंगामा होता रहा। देर रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब ग्यारह बजे बच्चा यादव 35 वर्ष (पुत्र कृष्ण गोपाल यादव) पुराना कटरा स्थित अपने घर के पास अकेला खड़ा था। उसी दौरान एक बाइक पर दो युवक वहां पहुंचे और असलहा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही बच्चा खून से लथपथ होकर गिर पड़ा जबकि, बाइक सवार बदमाश तेज रफ्तार में नेतराम चौराहे की ओर भाग गए। आधी रात को गोली चलते ही आसपास सनसनी फैल गई। तमाम लोग दुकान बंद करने के बाद बाहर ही टहल रहे थे। बच्चा को खून से लथपथ देखकर वहां चीख-पुकार मच गई। आस पड़ोस के लोग वहां जुट गए। आनन-फानन में घायल बच्चा को कर्नलगंज स्थित एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया गया लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में बच्चा को जानने वाले बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। सभी वहां से एंबुलेस में शव लेकर कर्नलगंज थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। तब तक पुलिस पूरी घटना से बेखबर थी। परिवार के लोग पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

हंगामा बढ़ता देख थोड़ी देर में कई थानों से पुलिस फोर्स को बुला लिया गया। परिजनों के मुताबिक बच्चा चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। इन दिनों अपने बड़े भाई विनय के साथ ठेकेदारी भी करता था। उधर, हंगामा बढ़ने पर एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव एवं एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन, परिजन कोई बात सुनने को राजी नहीं हुए। देर-रात तक परिवार के लोग थाने पर ही मौजूद रहे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर-रात पुलिस ने दी दबिश
प्रयागराज। बच्चा के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने काली मंदिर, पीला शिवाला के आसपास एसपी सिटी की अगुवाई में दबिश देकर दो लोगों को उठा लिया है। एसपी सिटी के मुताबिक उनसे पूछताछ की जा रही है।

00000
परिवार के लोग नशीली वस्तु को लेकर हुए विवाद की बात बता रहे हैं लेकिन, मामला अभी बहुत साफ नहीं है। मृत युवक कर्नलगंज थाने में 22-ए नंबर पर हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज था। कई गंभीर मामले उसके खिलाफ दर्ज थे। हत्यारों की तलाश की जा रही है।
बृजेश श्रीवास्तव
एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed