{"_id":"60a91ac9a846815d1565ffda","slug":"prayagraj-groom-s-cousin-shot-dead-in-procession-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : बारात में दूल्हे के चचेरे भतीजे को मारी गोली, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : बारात में दूल्हे के चचेरे भतीजे को मारी गोली, मची अफरातफरी
Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 22 May 2021 08:22 PM IST
सार
- जंघई पुलिस चौकी क्षेत्र के असवां गांव में आई बारात के दौरान हुई घटना
विज्ञापन
goli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार रात आई बरात में दूल्हे के चचेरे भतीजे को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगते ही बरात में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर जंघई पुलिस मौके पर पहुंच घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने शहर रेफर कर दिया। क्षेत्र के असवां गांव निवासी रमाशंकर तिवारी की पुत्री रूची तिवारी की शादी बदलापुर के ऊदपुर (गेल्हवा) गांव निवासी सत्यनारायण के पुत्र चंदन पाण्डेय के साथ 21 मई को तय हुई थी।
दरवाजे पर आई बारात में द्वारचार का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान दूल्हे का चचेरा भाई सुशांत उर्फ शोले दूल्हे की गाड़ी चला रहा था। बताया कि द्वारचार के बाद दो बाइक सवार पहुंचे युवकों ने तमंचे से उसके कमर में गोली मारकर फरार हो गए। लोगों द्वारा पीछा करने के बाद भी दोनों का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष मीरगंज श्रीप्रकाश राय, जंघई चौकी इंचार्ज हरिनारायण पटेल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। शनिवार की सुबह बारात बिदा होने के बाद दूल्हे के भाई आनंद पांडेय की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।