फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Gangster on five accused of Bansal murder including Mafia Dilip Mishra

प्रयागराज : माफिया दिलीप मिश्रा सहित बंसल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर

Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Feb 2022 11:00 PM IST
सार

पिछले साल अप्रैल में लखनऊ में शूटर शोएब को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसके कुछ महीनों बाद हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार आलोक सिन्हा व साजिशकर्ता अबरार मुल्ला भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे।

विज्ञापन
Prayagraj: Gangster on five accused of Bansal murder including Mafia Dilip Mishra
Prayagraj News : Dr. AK Bansal file photo - फोटो : prayagraj

विस्तार

जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार बंसल हत्याकांड के पांच आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। इनमें लखनऊ से गिरफ्तार शूटर शोएब के अलावा कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी पर हमले का आरोपी दिलीप मिश्रा भी शामिल है। इसके अलावा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता आलोक सिन्हा समेत तीन अन्य पर भी गैंगस्टर लगाया गया है।

विज्ञापन



पिछले साल अप्रैल में लखनऊ में शूटर शोएब को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने इस हत्याकांड का खुलासा किया था। जिसके कुछ महीनों बाद हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार आलोक सिन्हा व साजिशकर्ता अबरार मुल्ला भी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे। इसके अलावा दो साजिशकर्ता दिलीप मिश्रा और अख्तर कटरा जेल मेें पहले से ही बंद हैं।
विज्ञापन



पिछले साल अक्तूबर में उनके खिलाफ चार्जशीट लगाई गई थी। कीडगंज पुलिस ने अब उपरोक्त पांचों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसओ मनोज कुमार यादव की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है। तहरीर में उन्होंने बताया है कि आरोपियों का एक संगठित गिरोह है, जिसके जरिए वह आपराधिक वारदातें अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्टरमाइंड की शुरू हुई तलाश
कीडगंज पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर का केस दर्ज होने के बाद बंसल हत्याकांड के मास्टरमाइंड आलोक सिन्हा की तलाश फिर से शुरू कर दी गई है। वह पिछले दिनों जमानत पर रिहा हो चुका है। जबकि दिलीप मिश्रा फतेहगढ़, अख्तर कटरा सोनभद्र, शूटर शोएब लखनऊ और अबरार मुल्ला नैनी जेल में बंद हैं। पटना निवासी आलोक सिन्हा ने ही 55 लाख रुपये के विवाद में सुपारी देकर प्रतापगढ़ निवासी शूटरों शोएब, मकसूद व यासिर से इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था। जिसमें से यासिर की उसके ही दोनों दोस्तों ने हत्या कर दी थी। मकसूद अब भी पकड़ा नहीं जा सका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed