{"_id":"5f0f4a0673263c3d5810293c","slug":"prayagraj-ganga-yamuna-subtraction-order-trouble-due-to-ganga-erosion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः गंगा-यमुना घटाव पर, गंगा की कटान से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः गंगा-यमुना घटाव पर, गंगा की कटान से परेशानी
Thu, 16 Jul 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा-यमुना के उफान पर ब्रेक लग गई है। बुधवार शाम चार बजे दोनों नदियों के जलस्तर में क्रमश: एक और दो सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। वहीं गंगा में कटान के कारण घाटों पर खतरा बढ़ गया है। तीर्थ पुरोहितों और स्नानार्थियों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के बाढ़ प्रखंड के मुताबिक बुधवार को दोनों नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई। मापक के मुताबिक गंगा फाफामऊ में तो एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं, लेकिन छतनाग में एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की कमी आई है।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर भी घटाव पर रहा। यहां यमुना दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से घट रही हैं। दोनों नदियों के जलस्तर में मामूली कमी का जल के प्रवाह पर कोई असर नहीं पड़ा है। यमुना का पाट बड़ा होने से जलस्तर में मामूली कमी नहीं दिख रही हैं। वहीं गंगा के प्रवाह में तेजी से कटान खतरनाक हो गई है।
गंगा के सभी घाटों पर कटान से कगार टूट रहे हैं। यह स्थिति तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के लिए ठीक नहीं हैं। घाटों पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। अनुमान है कि दो दिन बाद दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू होगी।
गंगा के सभी घाटों पर कटान से कगार टूट रहे हैं। यह स्थिति तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के लिए ठीक नहीं हैं। घाटों पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। अनुमान है कि दो दिन बाद दोनों नदियों के जलस्तर में वृद्धि शुरू होगी।