फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ganga speeds up, hundreds of planets removed from the shores

Prayagraj: गंगा की रफ्तार बढ़ी, तटों से हटाए गए सैकड़ों तख्त

Tue, 14 Jul 2020 11:59 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Jul 2020 11:59 PM IST
सार

जल स्तर
गंगा
फाफामऊ- 77.89 मीटर
छतनाग- 73. 71 मीटर

यमुना
नैनी- 74.22 मीटर

विज्ञापन
Prayagraj: Ganga speeds up, hundreds of planets removed from the shores
prayagraj news - फोटो : prayagraj

विस्तार

मंगलवार को गंगा-यमुना की धारा तेज हो गई। गंगा के जलस्तर में चौबीस घंटे में 24 सेंमी की वृद्धि से चिंता बढ़ गई। इसी तरह यमुना में भी जल दबाव बढ़ गया है। इससे संगम नोज से सैकड़ों चौकियों और पूजा-प्रसाद की दुकानों को की रोड और अक्षयवट मार्ग पर ले जाया गया। दिन भर सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाते रहे। दुकानें हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। धारा तेज होने से नौकाओं को संगम नोज से हटाकर अब वीआईपी घाट की ओर बांधा जाने लगा है।

विज्ञापन

Prayagraj: Ganga speeds up, hundreds of planets removed from the shores
prayagraj news - फोटो : prayagraj

बारिश से गंगा व सहायक नदियों में जलवृद्धि शुरू हो गई है। मंगलवार को दो सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा। हालांकि अभी खतरे के निशान से करीब 10 मीटर  दूर है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसी तरह प्रवाह बढ़ता रहा तो इस बार समय से पहले बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Ganga speeds up, hundreds of planets removed from the shores
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिंचाई बाढ़ खंड के कंट्रोल रूम की ओर से मंगलवार की शाम छह बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.89 मीटर रिकार्ड किया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.71 मीटर, जबकि नैनी में यमुना का ज स्तर 74.22मीटर दर्ज किया गया। जल स्तर में वृद्धि की वजह से संगम नोज के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, काली घाट, महावीर घाट पर दिन भर अफरा तफरी मची रही। लोग घोड़ा गाड़ी और ट्रालियों से चौकियां और छप्पर हटाते रहे।

विज्ञापन

Prayagraj: Ganga speeds up, hundreds of planets removed from the shores
prayagraj news - फोटो : prayagraj
तीर्थपुरोहित विजय शुक्ल ने दो दर्जन से अधिक छप्पर काली मार्ग पर भिजवाया। इसी तरह अन्य पुरोहितों की चौकियां भी हटाई जाती रहीं। पूजा-प्रसाद की सैकड़ों दुकानें समेट ली गईं। पूजा-प्रसाद की दुकानें अक्षयवट मार्ग और महावीर मार्ग पर लगाई जाने लगी हैं। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी, सोहनलाल जोशी ने बताया कि बारिश से दिक्कतें बढ़ी हैं। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही बेनी बांध पर चौकियां लगने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed