फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ganga rising at a speed of three cm per hour, water entered the Cachar

प्रयागराज : तीन सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहीं गंगा, कछार में घुसा पानी

Sun, 27 Jun 2021 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 27 Jun 2021 10:37 PM IST
सार

  • बांधों से छोड़ा गया 1.65 लाख क्यूसेक से अधिक पानी,  यमुना ने भी बढ़ाई दुश्वारियां, कछारी इलाकों में लोगों की उड़ी नींद

विज्ञापन
Prayagraj: Ganga rising at a speed of three cm per hour, water entered the Cachar
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जलस्तर में वृद्धि से गंगा-यमुना रविवार को पाटों की ओर बढ़ने लगी। इससे गंगा के कछार में बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दी। असमय कछार में पानी आने से लोगों की नींद उड़ गई हैै। इस दिन भी हरिद्वार, नरोरा और कानपुर बैराज से 1.65 लाख, 236 क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया। सबसे अधिक दिक्कत संगम पर पैदा हुई है। बारिश से जहां फिसलन की वजह से श्रद्धालु दिन भर गिरते रहे, वहीं संगम से तख्त समेटने का भी सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। फिलहाल गंगा तीन सेंमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रही है। फिलहाल फाफामऊ में गंगा खतरे के निशान 84.734 मीटर से सिर्फ5.364मीटर नीचे बह रही है।

विज्ञापन

Prayagraj: Ganga rising at a speed of three cm per hour, water entered the Cachar
prayagraj news : गंगा का जलस्तर बढ़ने से लबालब हुआ फाफामऊ घाट। - फोटो : prayagraj
बारिश के साथ ही बांधों का पानी आने से गंगा-यमुना के जलस्तर में रविवार को और तेज वृद्धि होने लगी। इससे कई घाटों पर पानी चढ़ने लगा। छतनाग घाट पर गंगा तीन सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रही है, जबकि नैनी में यमुना का जलस्तर दो सेंमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इससे बेली कछार के अलावा, सलोरी, चांदपुर, रसूलाबाद, बख्शी समेत कई घाटों की ओर पानी बढ़ने से परेशानी में इजाफा होने लगा है। सबसे अधिक परेशानी संगम पर तीर्थपुरोहितों और पूजा-प्रसाद, फूलमाला बेचने वालों की बढ़ी है।

संगम पर जैसे-जैसे पानी बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे लोग पीछे खिसक रहे हैं। चौकियां और दुकानें ऊपर ही ओर लगाई जा रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.37 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह छतनाग में जलस्तर बढ़कर 73.02 मीटर पर पहुंच गया। इसी तरह नैनी में यमुना का जल स्तर 73.44 मीटर पर पहुंच गया है। उधर, इस दिन हरिद्वार से 34,914 क्यूसेक, नरोरा से 34,948 क्यूसेक और कानपुर से 95374 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed