फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Flood: 50 houses submerged in flood water, people started reaching flood camps

Prayagraj Flood : बाढ़ के पानी में डूब गए 50 घर, बाढ़ शिविरों में पहुंचने लगे लोग

Sun, 20 Jul 2025 06:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

वैसे तो शहर के आठ से दस मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें द्रौपदी घाट के मौर्य बस्ती में बाढ़ की पानी से करीब 50 घर डूब गए हैं। इस बस्ती के घरों में पानी भर जाने के बाद भी अधिकतर लोग मकान की छतों पर सामान रखकर खुले में जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Flood: 50 houses submerged in flood water, people started reaching flood camps
गंगा का जलस्तर बढ़ने से राजापुर के निचले इलाकों में बाढ़ के पानी से डूब कई मकान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वैसे तो शहर के आठ से दस मोहल्ले बाढ़ से प्रभावित हैं। जिसमें द्रौपदी घाट के मौर्य बस्ती में बाढ़ की पानी से करीब 50 घर डूब गए हैं। इस बस्ती के घरों में पानी भर जाने के बाद भी अधिकतर लोग मकान की छतों पर सामान रखकर खुले में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। वहीं बच्चों को रिश्तेदारों के यहां भेज दिए हैं। उनका कहना है कि बाढ़ के दौरान हर साल ऐसी ही तबाही आती हैं, जिससे दो से तीन माह उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ता हैं।

विज्ञापन


अरविंद मौर्य , मदन मौर्या, सोनू कुमार, अशोक, रूपचंद्र, राजकुमार उर्फ लल्लू का कहना है कि तीन दिन से उनके घर बाढ़ की पानी से डूब गए है। मोहल्ले के 12 लोगों ने बाढ़ राहत शिविर में शरण लिया हैं। योगेंद्र मौर्या का कहना है कि 50 घर बाढ़ से प्रभावित हैं। इसमें रामबाबू पाल की गाय डूबने की वजह से मर गई हैं। लोगों ने बताया कि पशुओं को आसपास के खाली प्लाटों में रखा गया हैं। 12 लोग बाढ़ राहत शिविर में चले गए हैं। मकानों की छत पर सामान आदि रखें गए हैं। टायर की नाव बनाकर सामानों को इधर - उधर किया जा रहा हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Flood: 50 houses submerged in flood water, people started reaching flood camps
गंगा का जलस्तर बढ़ने से द्रौपदी घाट स्थित मौर्या बस्ती में बाढ़ के पानी से डूबे मकान। - फोटो : अमर उजाला।

शिविर में रह रहे लोगों से सुविधाओं की ली जानकारी

रविवार को एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार अनिल पाठक , नायब तहसीलदार सुलभ तिवारी, राजस्व निरीक्षक आरके मिश्रा आदि के साथ कैंटोमेंट बोर्ड के निकट एक मैरेज हाल में स्थित शिविर में पहुंचे। जहां उन्होंने भोजन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। यहीं के निवासी स्नातक की पढ़ाई करने वाले शिवजी और सौरभ यादव ने बताया कि उन्होंने मकान में पानी भर जाने के कारण बाढ़ राहत शिविर में शरण लेकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें सुबह में पोहा और दिन में पुड़ी सब्जी मिठाई का पैकेट मिला हैं। नेवादा से पूरे परिवार के साथ राहत शिविर में रहने वाले राजकुमार ने बताया कि रविवार की सुबह से वह आएं हैं। कोई दिक्कत नहीं हैं।

विज्ञापन

Prayagraj Flood: 50 houses submerged in flood water, people started reaching flood camps
बाढ़ राहत शिविर में लोगों को भोजन वितरित किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

चिकित्सक ने किया चेकअप

बाढ़ राहत शिविर में चिकित्सक डा. ज्योति शुक्ला ने दस से अधिक लोगों का इलाज किया। आशा देवी ने बताया कि उनके पुत्र राजेश को सामान बाहर निकालने के दौरान चोट लग गई थीं। उन्हें इलाज समय से शिविर में मिल गया। डा. ज्योति ने बताया कि डायरिया, बुखार, आंखों में जलन, बच्चों की दवाई, एलर्जी आदि की दवाएं दी जा रहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed