फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Five people from the same family jumped into Yamuna from Naini's new bridge

प्रयागराज: नैनी के नए पुल से एक ही परिवार के पांच लोगों ने यमुना में लगाई छलांग

Tue, 11 May 2021 06:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 11 May 2021 06:50 PM IST
सार

  • रीवा से आया था परिवार, नाविकों ने बचाया, एसआरएन में भर्ती

विज्ञापन
Prayagraj: Five people from the same family jumped into Yamuna from Naini's new bridge
प्रयागराज - फोटो : Prayagraj

विस्तार

रीवा की रहने वाली रोहिणी ने (40) अपने चार बच्चों समेत मंगलवार को नए पुल से यमुना में छलांग लगा दी। एक साथ पांच लोगों के नदी में कूदने से अफरातफरी मच गई। शोरगुल मचा तो नदी में मौजूद नाविकों ने सभी को एक-एक कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस का कहना है कि पारिवारिक कलह में महिला और उसके बच्चों ने यह कदम उठाया। 
विज्ञापन


रोहिणी पत्नी रामकृष्ण मूल रूप से मप्र के रीवा जनपद के नई गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित गांगी गांव की रहने वाली है। मंगलवार शाम पांच बजे के करीब वह अपनी बेटियों रुपाली(24), मनाली(22), श्रेया(17) व अंश(14) के साथ नए यमुना पुल पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ देर तक सभी पुल पर टहलते रहे और फिर अचानक रेलिंग पर चढ़कर नदी में छलांग लगा दी। पुल से एक साथ पांच लोगों के यमुना में छलांग लगाने की घटना से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने शोर मचाया तो नदी में मौजूद नाविक सभी को बचाने में जुट गए। गनीमत रही कि उन्होंने एक-एक करके सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। ऊंचाई से गिरने के कारण सभी चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर कुछ घंटों बाद रीवा से महिला का भाई भी आ गया। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि महिला को ज्यादा चोटें आई हैं। बाकी अन्य मामूली रूप से जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति करता था मारपीट, नाराज होकर निकली थी घर से 

महिला के भाई एके द्विवेदी ने आरोप लगाया कि उसका बहनोई कुछ काम नहीं करता है। घर का खर्च चलाने के लिए बहन आंगनबाड़ी कार्यकत्री का काम करती है। आरोप है कि जेठ ने उसके पति के हिस्से की जमीन भी अपने कब्जे में ले ली है। कुछ दिनों पहले जेठ के निधन के बाद उसने उनके बेटों से भी अपने हिस्से की जमीनें मांगी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उधर हिस्सा मांगने के लिए कहने पर पति उल्टा विवाद करने लगता था। इसी से घर में कलह रहती थी जिससे परेशान होकर बहन ने यह कदम उठाया। मामले में पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed