{"_id":"61d98ab6c517e96a9a5d0f56","slug":"prayagraj-fifty-percent-burnt-corona-infected-died-during-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : पचास फीसदी जले कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : पचास फीसदी जले कोरोना संक्रमित की उपचार के दौरान मौत
Sat, 08 Jan 2022 06:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 08 Jan 2022 06:29 PM IST
सार
कोरोना संक्रमित की मौत से अस्पताल में भी हड़कंप मचा रहा। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत गंभीर रूप से जल जाने के कारण हुई है न कि कोरोना संक्रमण के कारण।
विज्ञापन
demo
- फोटो : social media
विस्तार
कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। शहर में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच शनिवार को एसआरएन अस्पताल में इलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कोरोना की तीसरी लहर की यह पहली मौत है।
विज्ञापन
नैनी का रहने वाला एक व्यक्ति 60 प्रतिशत तक जल गया था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया। जहां उसकी कोविड जांच की गई तो मरीज कोविड पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन
मरीज को कोविड वार्ड में एडमिट करके उसका इलाज शुरू कर दिया गया। मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिस पर उसे ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। इसी बीच शनिवार को मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक जलने से मरीज का शरीर काफी कमजोर हो गया था। जिसके कारण वह संक्रमित हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन