{"_id":"60048e1f8ebc3e2eef742a20","slug":"prayagraj-farmer-beaten-to-death-with-sticks-and-sticks-in-land-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : भूमि विवाद में किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : भूमि विवाद में किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या
Mon, 18 Jan 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : इंद्रदेव मिश्रा (फाइल फोटो)।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खीरी इलाके के पटेहरा गांव में कल सुबह लाठी-डंडे से पीटकर हमलावरों ने किसान इंद्रदेव मिश्रा (55) की हत्या कर दी। वह पट्टे की भूमि पर निर्माण करा रहा था तभी उस पर हमला किया गया। गंभीर रूप से लहूलुहान किसान को परिजन इलाज के लिए शहर ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से हमलावर घर छोड़कर गायब हैं। पुलिस तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
पटेहरा गांव के इंद्रदेव खेती-बारी करते थे। गांव में ही उनकी पत्नी प्रेमा देवी को डेढ़ विश्वा पट्टे की भूमि प्रशासन ने आवंटित की थी। उस भूमि पर गांव के कुछ लोग पहले से काबिज थे जिन्हें पिछले वर्ष प्रशासन ने हटाकर प्रेमा देवी को कब्जा दिलवाया था। तभी से वह इंद्रदेव से रंजिश रखने लगे थे। परिजनों के मुताबिक रविवार सुबह इंद्रदेव पट्टे की भूमि पर निर्माण करा रहे थे तभी आधा दर्जन हमलावरों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
सिर में गंभीर चोट आने से वह लहूलुहान होकर गिर गए। सूचना परिजनों को हुई तो वह उन्हें इलाज के लिए शहर ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिए। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी यमुनापार भी पहुंच गए। हालांकि हमलावर घर छोड़ भाग चुके थे। मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के रिपू, वशिष्ट, महेंद्र, चन्द्रा, अनिरूद्द, महाजन ने घटना को अंजाम दिया है। एसपी यमुनापार का कहना है कि उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन