फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express reached on time for the first time this month, trains started coming on time

Railway News : इस माह पहली बार समय पर पहुंची प्रयागराज एक्सप्रेस, समय की पटरी पर आने लगीं ट्रेनें

Mon, 16 Jan 2023 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jan 2023 11:45 PM IST
सार

मौसम साफ होने की वजह से अब ट्रेनों के संचालन में सुधार दिखने लगा है। सोमवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज इस माह पहली बार समय पर पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस के समय से आने पर रेलवे अफसरों ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Prayagraj Express reached on time for the first time this month, trains started coming on time
Prayagraj News : प्रयागराज एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम साफ होने की वजह से अब ट्रेनों के संचालन में सुधार दिखने लगा है। सोमवार को प्रयागराज जंक्शन आने वाली वीआईपी ट्रेन प्रयागराज इस माह पहली बार समय पर पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस के समय से आने पर रेलवे अफसरों ने भी राहत की सांस ली। इस दौरान कई अन्य ट्रेनें जो पिछले कुछ दिनों से घंटों विलंब से पहुंच रहीं थीं, उनकी लेटलतीफी भी मिनटों में दर्ज की गई।

विज्ञापन

 

दरअसल कोहरे की वजह से बीते कुछ दिनों से प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनों का संचालन समय की पटरी से उतर गया था। इस वजह से यात्रियोंं को भी परेशानी हो रही थी। सुबह सात बजे आने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस भी कई दिन शाम पांच बजे के बाद ही पहुंची। फिलहाल सोमवार को प्रयागराज समय पर जंक्शन पहुंची। हमसफर एक्सप्रेस की भी लेटलतीफी घंटों से घटकर सोमवार को 55 मिनट रही। वहीं पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 16 मिनट, शिवगंगा एक्सप्रेस 40 मिनट, मगध एक्सप्रेस दस मिनट, रीवा एक्सप्रेस 10 मिनट तक लेट रही ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed