फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Express: Prayagraj Express will depart Prayagraj at 10.10 pm instead of 9.30 pm, will take 40 minutes less to reach Delhi

Prayagraj Express : प्रयागराज से रात में 9.30 के बजाय 10.10 बजे चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस, दिल्ली पहुंचने में लेगी 40 मिनट कम समय

Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2020 10:38 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Express: Prayagraj Express will depart Prayagraj at 10.10 pm instead of 9.30 pm, will take 40 minutes less to reach Delhi
प्रयागराज एक्सप्रेस - फोटो : social media

प्रयागराज से दिल्ली पहुंचने में अब 40 मिनट कम समय लगेगा। गति बढ़ने की वजह से हमसफर से भी अब पहले की तुलना में 15 मिनट कम समय में दिल्ली पहुंच जाएंगे। रेल प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों के अलावा प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों की टाइमिंग में परिवर्तन किया है। नई समय सारिणी 25 नवंबर से लागू होगी।

विज्ञापन

Prayagraj Express: Prayagraj Express will depart Prayagraj at 10.10 pm instead of 9.30 pm, will take 40 minutes less to reach Delhi
Prayagraj news: Prayagraj Express - फोटो : Prayagraj

प्रयागराज समेत कई अन्य ट्रेनों की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटा हो गई है। ऐसे में दिल्ली पहुंचने में कम समय लगेंगे। इसके मद्देनजर ट्रेनों के समयसारिणी में परिवर्तन किया गया है। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार प्रयागराज एक्सप्रेस अब यहां से रात में 9.30 बजे के बजाय 10.10 बजे रवाना होगी। जबकि, दिल्ली पहुंचने का समय पूर्व की भांति सुबह सात बजे ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Express: Prayagraj Express will depart Prayagraj at 10.10 pm instead of 9.30 pm, will take 40 minutes less to reach Delhi
Prayagraj news: Prayagraj Express - फोटो : prayagraj
इसी तरह से दिल्ली से ट्रेन रात में 9.20 के बजाय 10.10 बजे चलेगी और यहां सुबह सात बजे पहुंच जाएगी। अभी ट्रेन सवा सात बजे आती है। इसी तरह से हमसफर एक्सप्रेस रात में 10.20 के बजाय 10.30 बजे रवाना होगी। दिल्ली यह ट्रेन सुबह सवा छह बजे की जगह पांच मिनट पहले 6.10 बजे पहुंच जाएगी। दिल्ली से यह ट्रेन रात में सवा दस बजे के बजाय साढ़े दस बजे चलेगी और यहां पहले की तरह सुबह 6.20 बजे आएगी। प्रयागराज-उधमपुर ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन यहां से शाम 4.20 के बजाय 4.00 बजे ही रवाना हो जाएगी।

उधमपुर एक्सप्रेस अगले दिन अपराह्न 1.45 के बजाय 12.35 बजे ही पहुंच जाएगी। वहीं उधमपुर से शाम को 4.05 के बजाय 3.40 बजे चलेगी और यहां अगले दिन यहां पूर्व की तुलना में 10 मिनट पहले अपराह्न एक बजे पहुंचेगी। कानपुर से नई दिल्ली के लिए ट्रेन रात में 11.45 के बजाय 11.55 बजे चलेगी और दिल्ली सुबह 5.50 बजे पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से पूर्व की तरह रात में 11.55 बजे चलेगी और कानपुर आधा घंटा पहले सुबह छह बजे पहुंचेगी। 

महाप्रबंधक ने इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड का निरीक्षण किया

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बृहस्पतिवार को इलेक्ट्रिक लोको ट्रिप शेड नई दिल्ली का निरीक्षण किया। यहां राजधानी, शिवगंगा, श्रमशक्ति समेत 23 महत्वपूर्ण ट्रेनों के इंजनों का रखरखाव होता है। उन्होंने शेड में हो रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान आगरा मंडल के सीनियर डीईई आफताब अहमद, दिल्ली डिवीजन के सीनियर डीईई रचित खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed