फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Ex-serviceman defrauded of ₹7.71 lakh on the pretext of securing a Sub-Inspector job.

प्रयागराज : दरोगा की नौकरी दिलाने का झांसा देकर पूर्व सैनिक से 7.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Sat, 22 Aug 2026 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Aug 2026 07:48 PM IST
सार

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक से 7.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में शिवकुटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
Prayagraj: Ex-serviceman defrauded of ₹7.71 lakh on the pretext of securing a Sub-Inspector job.
पैसा। - फोटो : Istock

विस्तार

यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक पूर्व सैनिक से 7.71 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मामले में शिवकुटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक सलोरी निवासी पूर्व सैनिक विपिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व में भारतीय सेना में कार्यरत थे। रुड़की में प्रशिक्षण के दौरान गाजीपुर निवासी नायक सुरेश चौहान से मुलाकात हुई थी। आरोप है कि सुरेश ने लखनऊ सचिवालय में अपने ससुर के परिचित का एक अफसर के होने का हवाला देते हुए एक्स सर्विसमैन कोटे से एसआई की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

उसने आठ लाख रुपये में नौकरी लगने और एसआई पद मिलने का भरोसा दिलाया। आरोप है कि दिसंबर 2025 से जुलाई 2026 तक व्हाट्सएप पर बातचीत होती रही और अलग-अलग लोगों के नाम से भेजे गए स्कैनर के जरिये कई बार रकम जमा कराई गई।

विज्ञापन

परीक्षा के बाद पीड़ित का नाम परिणाम में नहीं आया तो उसने आरोपी से सवाल किया। इस पर उसे परिणाम में त्रुटि होने और बाद में नाम आने का भरोसा दिया गया। दस्तावेज सत्यापन के लिए उसे जून में लखनऊ बुलाया लेकिन सत्यापन नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पहले फाइनल मेरिट और कैंसिल लेटर का हवाला दिया और छह अगस्त को पूरी रकम लौटाने का आश्वासन दिया। जिस नंबर से बातचीत हुई, वह सुरेश चौहान के नाम दर्ज बताया गया है। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed