{"_id":"6266fb9cb11ce3775b4a1010","slug":"prayagraj-education-officer-sanjay-sinha-dies-of-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : शिक्षा अधिकारी संजय सिन्हा का बीमारी से निधन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : शिक्षा अधिकारी संजय सिन्हा का बीमारी से निधन
Tue, 26 Apr 2022 01:20 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:20 AM IST
सार
मूलरूप से वाराणसी के चेतगंज इलाके के रहने वाले संजय सिन्हा बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, एससीईआरटी ओर सीमैट के निदेशक रहे। जिले में डायट प्राचार्य के पद पर कई साल तैनात रहे।
विज्ञापन
Prayagraj News : संजय सिन्हा। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निदेशक साक्षरता, वैकल्पिक शिक्षा, उर्दू एवं प्राच्य भाषाएं पद से सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी संजय सिन्हा का सोमवार को बीमारी से निधन हो गया। शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह लीवर संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे। वह अगस्त 2021 में रिटायर हुए थे।
विज्ञापन
मूलरूप से वाराणसी के चेतगंज इलाके के रहने वाले संजय सिन्हा बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव, अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक, एससीईआरटी ओर सीमैट के निदेशक रहे। जिले में डायट प्राचार्य के पद पर कई साल तैनात रहे। उनकी गिनती सूबे के तेज तर्रार शिक्षा अधिकारी में रही। बेसिक शिक्षा में 72, 825 शिक्षक भर्ती में बीएड व बीटीसी विवाद मामले में प्रभावी पैरवी करवाकर उन्होंने विभाग को विजय दिलाई थी। वह विवादों से अछूते नहीं रहे।
विज्ञापन
तबादलों में अनियमितता के आरोप में उन्हे निलंबित भी किया गया था। हालांकि हाईकोर्ट से निलंबन मामले में राहत मिल गई थी। संजय सिन्हा के परिवार में पत्नी और एक बेटी एना है। पत्नी मिताली इविवि के फैशन एवं टेक्नोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। वह शहर में मनमोहन पार्क के समीप मैग्नोलिया अपार्टमेंट रहते थे।
विज्ञापन
लीवर की बीमारी से ग्रसित होने के बाद उनका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार के उनके निधन की खबर सुनकर शिक्षा विभाग के तमाम अधिकारी, कर्मचारी और कर्मचारी अस्पताल और उनके आवास पर पहुंचे। रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटी एना ने उन्हें मुखाग्नि दी।