फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News

Prayagraj News: आयोग ने एलटी ग्रेड भर्ती के चयनितों की द्वितीय सूची की जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक (प्रशिक्षित स्नातक-एलटी ग्रेड) भर्ती के चयनितों की द्वितीय सूची जारी कर दी। पांच विषयों में रिक्त 946 पदों के लिए 914 का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आयोग की ओर से 15 विषयों में सहायक अध्यापक के 10768 पदों के लिए 2018 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें पुरुषों के 5364 तथा महिलाओं के 5404 पद शामिल हैं। 2019 से 2020 के बीच विषयवार परिणाम घोषित किए गए थे, लेकिन इनमें से बड़ी संख्या में सफल अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नहीं आए। ऐसे में हर विषय में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए।
विज्ञापन

आवेदन करने वाले अन्य अभ्यर्थियों ने रिक्त हुए पदों पर अन्य श्रेष्ठता सूची के आधार पर भर्ती करने की मांग की। उन्होंने इसके लिए आंदोलन भी चलाया। इसी क्रम में आयोग ने द्वितीय सूची जारी करने की घोषणा की। इसी बाबत पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों से प्रार्थना पत्र लिया गया कि वे ज्वॉइन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर आयोग ने सात विषयों के रिक्त पदों के सापेक्ष चयनितों की द्वितीय सूची पिछले वर्ष ही जारी कर दी थी। शेष आठ विषयों की द्वितीय सूची भी जुलाई 2022 में जारी करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में आयोग की ओर से जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, कला एवं अंग्रेजी विषय के रिक्त 946 पदों के सापेक्ष 914 चयनितों की द्वितीय सूची बुधवार को जारी कर दी गई। आयोग की वेबसाइट पर चयनितों की सूची एवं अन्य विवरण देखे जा सकते हैं।

इस तरह से अब तीन विषयों कृषि, विज्ञान एवं वाणिज्य के रिक्त पदों के सापेक्ष चयनितों की द्वितीय सूची जारी होनी बाकी है। आयोग के उप सचिव विनोद गौड़ के अनुसार प्रमाण पत्रों की जांच के बाद अभ्यर्थियों की नियुक्ति की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed