फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News

Prayagraj News: ईपीएफओ भर्ती परीक्षा में 46 फीसदी अभ्यर्थी हुए शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News
प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में तीन प्रकार के पदों पर भर्ती के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में 46.19 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। परीक्षा पर निगरानी के लिए पर्याप्त इंतजार किए गए थे। केंद्रों पर 618 जैमर भी लगाए गए थे।
विज्ञापन

दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए कुल 79594 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 36766 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक की पहली पाली में ईपीएफओ में प्रवर्तन अधिकारी एवं लेखाधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए प्रयागराज के 87 केंद्रों पर हुई परीक्षा के लिए 39047 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 18588 अभ्यर्थी (47.60 फीसदी) उपस्थित और 20459 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा के दौरान 5545 मोबाइल जमा कराए गए और 618 जैमर लगाए गए। वहीं, दोपहर दो से शाम चार बजे तक की पाली में प्रयागराज के 91 केंद्रों में सहायक भविष्य निधि आयुक्त के पदों पर भर्ती के लिए 40547 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 18178 अभ्यर्थी (44.83 फीसदी) उपस्थित और 22369 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली की परीक्षा में 615 जैमर लगाए गए और 5098 परीक्षार्थियों के मोबाइल जमा कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed