फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Education News

Prayagraj News: एलटी ग्रेड के चयनितों का अभिलेख सत्यापन 17 से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Education News
प्रयागराज। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती-2018 की अवशेष श्रेष्ठता सूची में चयनित 912 अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन 17 जुलाई से शुरू होगा और 24 जुलाई को यह प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद चयनितों की नियुक्ति संस्तुति माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

आयोग ने 28 जून को पांच जून को पांच विषयों की अवशेष श्रेष्ठता सूची का परिणाम जारी किया था। इनमें जीव विज्ञान महिला शाखा में 19 अभ्यर्थियों, सामाजिक विज्ञान महिला शाखा में 87 एवं पुरुष शाखा में 98 अभ्यर्थियों, हिंदी महिला शाखा में 176 एवं पुरुष शाखा में 255, अंग्रेजी महिला शाखा में 38 एवं पुरुषा शाखा में 42 और कला महिला शाखा में 68 एवं पुरुष शाखा में 129 अभ्यर्थियाें को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया था।
विज्ञापन

संबंधित विषयों में पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्तीकरण के फलस्वरूप इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है। अब इन अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन किया जाएगा। 17 से 24 जुलाई तक प्रस्तावित अभिलेख सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम छह जुलाई को जारी किया जाएगा। अभिलेख सत्यापन के बाद चयनितों की नियुक्ति की संस्तुति माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed