फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Drunkers riot in model shop, waiter beaten up

प्रयागराज : मॉडल शॉप में शराबियों का उपद्रव, वेटर को पीटा

Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Drunkers riot in model shop, waiter beaten up
फुटेज है
विज्ञापन

मॉडल शॉप में शराबियों का उपद्रव, वेटर को पीटा
सिविल लाइंस में घटना, दुकान के बाहर खींचकर बरसाए लात-घूंसे
प्रयागराज। सिविल लाइंस में एमजी मार्ग स्थित मॉडल शॉप पर बुधवार शाम जमकर उपद्रव हुआ। यहां नशे में धुत दर्जनभर युवकों ने वेटर को पीट दिया। दुकान के भीतर से खींचकर लात-घूंसे बरसाए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दो युवक पकड़े गए लेकिन अन्य भाग निकले।
घटना रात नौ बजे के करीब हुई। एमजी मार्ग पर मैक्स के पास अमरजीत चौरसिया मॉडल शॉप चलाते हैं। बुधवार शाम छह बजे के करीब यहां एक दर्जन युवक पहुंचे। उन्होंने शराब पी और कैंटीन से स्नैक्स लिए। इसी दौरान जब कर्मचारी ने उनसे पैसे मांगे तो वह गालियां देने लगे।
विज्ञापन

विरोध पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाकर भागा तो उसे दुकान से खींचकर बाहर ले आए और लात-घूंसे बरसाने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई। अन्य कर्मचारी दौड़े तो उसकी जान बच सकी। सूचना पर पुलिस पहुंची और दो युवकों को पकड लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि उनके साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस दोनों युवकों को थाने ले गई जिनसे पूछताछ होती रही। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसमें हमलावर युवकों की तस्वीर साफ दिख रही है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed