{"_id":"6244a9bac217a6373021a731","slug":"prayagraj-doctor-threatened-on-phone-report-filed-allahabad-news-ald3298716187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डाक्टर को फोन पर धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डाक्टर को फोन पर धमकी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
डाक्टर को फोन पर धमकी, रिपोर्ट दर्ज
प्रयागराज। स्टैनली रोड के रहने वाले डाक्टर वैभव कृष्ण को मोबाइल पर धमकी दी गई। इतना ही नहीं जब उनके लीगल एडवाइजर ने उस नंबर पर फोन किया तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
स्टैनली रोड पर स्थित महाकाली अपार्टमेंट में 28 मार्च को डॉ. वैभव कृष्ण मौजूद थे। उसी समय उनके मोबाइल की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया तो अगले ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने फोन काट दिया। बाद में उन्होंने अपने लीगल एडवाइजर मनोज तिवारी को वह फोन नंबर भेजा जिससे धमकी आई थी। मनोज ने वह नंबर मिलाया तो उस शख्स ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।