फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Diwali 2019

दिवाली के दिन मिठाई और पटाखा की हुई खूब बिक्री

Sun, 27 Oct 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Diwali 2019
Prayagraj Diwali 2019 - फोटो : CITY DESK
महंगा होने के बावजूद भी लोगों ने लिए इको फ्रेंडली पटाखे
विज्ञापन

प्रयागराज। दिवाली के दिन लोगों ने कपड़े, मिठाई के साथ आतिशबाजी की भी जमकर खरीदारी की। मिठाई के नामी शोरूमों से लेकर प्रमुख बाजारों एवं गली-मोहल्लों तक की दुकानों में इसके लिए भीड़ जुटी। गिफ्ट पैक खरीदने का भी दौर खूब चला। लोगों ने अपने करीबियों को मिठाइयां और ड्राईफ्रूटस के गिफ्ट पैक भेंट किए। तमाम बड़े प्रतिष्ठानों के बाहर कर्मचारी पूरी दिन केवल पैकिंग करने में ही लगे रहे। खुशियों के पर्व के मौके पर तकरीबन 50 करोड़ से अधिक का प्रयागराज में कारोबार होने का अनुमान बाजार के जानकारों ने लगाया है।
दिवाली के अवसर पर मिठाई बांटने का खासा प्रचलन है। इस वजह से शहर की सभी प्रमुख मिठाई की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ जुटी। इस दौरान ड्राईफ्रूट्स के गिफ्ट पैक की भी लोगों ने खूब खरीदारी की। लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार मिठाई की खरीदारी की। मेवे की मिठाईयां भी लोगों ने खूब खरीदी। काजू कतरी, मेवा बाइट, बादाम रोल, काजू रोल आदि मिठाईयां 800 रुपये किलो से लेकर 2000 रुपये किलो तक में बिकी। उधर शहर के पटाखा मार्केट में भी सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। एंग्लो बंगाली मैदान में भीड़ कुछ ज्यादा ही रही।
विज्ञापन

महंगा होने के बावजूद भी लोगों ने खूब पटाखे खरीदे। महंगा होने के बावजूद भी लोगों ने इको फ्रेंडली पटाखे खरीदे। इस बीच पटाखा बाजार में फैंसी पटाखों की बिक्री ज्यादा हुई। इस बार कानफोड़ू पटाखों की बिक्री पिछले वर्ष की अपेक्षा कम हुई। पटाखा विक्रेता मो. कादिर के मुताबिक लोटो नाम का पटाखा जो चकरी की तरह चलता है वह खूब बिका। इसके अलावा सीटू, ओटो, माइट, मैक्स, रैक्स, आई वर्ल्ड, डिंग डॉग आदि नाम के भी इको फ्रेंडली पटाखे भी लोगों ने पसंद किए। रामलीला पार्क अल्लापुर, एंग्लो बंगाली मैदान, नवाब युसूफ रोड एवं अन्य खुले स्थानों पर लगे पटाखा बाजार में सुबह दस बजे के बाद से ही लोगों का हुजूम दिखाई देने लगा।

Prayagraj Diwali 2019

Prayagraj Diwali 2019- फोटो : CITY DESK

Prayagraj Diwali 2019

Prayagraj Diwali 2019- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed