{"_id":"6ada74f56e9eafb37d0e43b3","slug":"prayagraj-division-to-run-special-trains-for-pet-examination-allahabad-news-c-3-1-ald1024-1002956-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पीईटी परीक्षा के लिए प्रयागराज मंडल चलाएगा विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पीईटी परीक्षा के लिए प्रयागराज मंडल चलाएगा विशेष ट्रेनें
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने पीईटी परीक्षा-2026 के लिए व्यापक रेल परिचालन योजना तैयार की है। यह योजना 25, 30 अक्तूबर और 01 नवंबर को होने वाली परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए बनाई गई है।
मंडल परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए दो एकतरफा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। गाड़ी संख्या 01821 प्रयागराज जंक्शन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए चलेगी। यह ट्रेन 24, 29 और 31 अक्तूबर को शाम 7:45 बजे प्रयागराज से रवाना होगी।
दूसरी ट्रेन, गाड़ी संख्या 01823, कानपुर सेंट्रल से मथुरा जंक्शन के लिए संचालित होगी। ये गाड़ी 24, 29 और 31 अक्तूबर को रात 08:00 बजे कानपुर से प्रस्थान करेगी। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, मथुरा और वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त विशेष ट्रेनें भी चलेंगी। इसके अतिरिक्त नौ ट्रेनों के विस्तार का भी प्रावधान है।