फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Director of TripleIT, Prof. Nagabhushan resigns, made Vice Chancellor of Science University

प्रयागराज : ट्रिपलआईटी के निदेशक प्रो. नागभूषण ने दिया इस्तीफा, विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए गए

Thu, 13 Jan 2022 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Jan 2022 10:17 PM IST
सार

प्रोफेसर नागभूषण ने बताया कि उन्हें तीन साल की अवधि के लिए विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में चुना गया है। अगले महीने फरवरी में वहां कार्यभार ग्रहण करना है, इसलिए शिक्षा मंत्रालय से 18 फरवरी, 2022 तक  इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है । 

विज्ञापन
Prayagraj: Director of TripleIT, Prof. Nagabhushan resigns, made Vice Chancellor of Science University
Prayagraj News : प्रोफेसर पी. नागभूषण। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रोफेसर पी नागभूषण ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। शिक्षा मंत्रालय को भेजे पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि 18 फरवरी, 2022 तक उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाए, ताकि वह आंध्र प्रदेश स्थित विज्ञान विश्वविद्यालय के नए कुलपति का कार्यभार ग्रहण कर सकें । प्रो नागभूषण का पांच साल का कार्यकाल 19 मई 2022 को पूरा हो रहा है। उन्होंने 19 मई 2017 को ट्रिपलआईटी के तीसरे निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला था। 

विज्ञापन


प्रोफेसर पी नागभूषण ने बृहस्पतिवार को शिक्षकों और गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के साथ अलग-अलग ऑनलाइन बैठक कर इस बारे में जानकारी दी। इस्तीफा भेजने के बाद प्रोफेसर नागभूषण ने कहा कि सितंबर 2021 में लगातार पांच दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को पत्र लिख कर नए निदेशक की चयन प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया था। नतीजतन मंत्रालय ने पद को विज्ञापित किया और नियुक्ति प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन

विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति बनेंगे प्रोफेसर नागभूषण 
प्रोफेसर नागभूषण ने बताया कि उन्हें तीन साल की अवधि के लिए विज्ञान विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में चुना गया है। अगले महीने फरवरी में वहां कार्यभार ग्रहण करना है, इसलिए शिक्षा मंत्रालय से 18 फरवरी, 2022 तक  इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है । 

आईईईई पुरस्कार ट्रिपलआईटी परिवार को किया समर्पित 
प्रोफेसर नागभूषण ने हाल में ही मिले आईईईई पुरस्कार को ट्रिपलआईटी परिवार को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार टीम वर्क का नतीजा था, जिसने संस्थान में निरंतर मूल्यांकन नीति का सफल क्रियान्वयन किया। संसद द्वारा ट्रिपल आईटी को राष्ट्रीय महत्व का विशेष दर्जा प्राप्त करने से संस्थान के सर्वांगीण विकास के लिए कई रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने ट्रिपलआईटी में पांच साल के सफ़र के अनुभवों को साझा किया।

बैठक का संचालन कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. विजयश्री तिवारी ने किया। प्रो. यूएस तिवारी, प्रो. अनुपम अग्रवाल, प्रो. ओपी व्यास, प्रो. तपोब्रत लहरी, प्रो. शेखर वर्मा, प्रो. माधवेंद्र मिश्रा, प्रो. विजेंद्र सिंह, प्रो.नीतेश पुरोहित, प्रो. प्रीतिश भारद्वाज, प्रो.मनीष गोस्वामी, प्रो. रंजीत सिंह, डॉ विजय चौरसिया और कई अन्य ने उनके कार्यकाल में अपने अनुभव साझा किए। साथ ही प्रो. नागभूषण को कुलपति बनने पर बधाई दी। 

प्रोफेसर नागभूषण का अब तक सफर 
प्रोफेसर नागभूषण हिंदी, अंग्रेजी, कन्नड़ और तेलगू भाषा की जानकारी रखते हैं। 1983 में बिरला इस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी रांची से एमटेक की पढ़ाई की। इसके पश्चात एसजे इंजीनियरिंग कालेज मैसूर में प्रवक्ता बने और फिर डाक्टरेट की उपाधि हासिल की।

मैसूर विश्वविद्यालय में कंप्यूटर विज्ञान विभाग के प्रोफेसर पी नागभूषण ने कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की । प्रोफेसर नागभूषण अब आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित विज्ञान फाउंडेशन फार साइंस टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च मानित विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व संभालेंगे। 

संस्थान को जल्द मिलेगा नया निदेशक
ट्रिपलआइटी के संस्थापक निदेशक प्रो. एमडी तिवारी के बाद कानपुर आईआईटी के प्रो. सोमनाथ विश्वास ने स्थायी निदेशक कार्यभार ग्रहण किया था लेकिन उन्होंने जुलाई 2016 में संस्थान के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

ट्रिपलआइटी में नए निदेशक के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने नवंबर में ही विज्ञापन जारी किया था। इसकी अंतिम तिथि 14 दिसंबर थी। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि ट्रिपलआईटी को जल्द ही नया निदेशक मिल जाएगा, क्योंकि प्रोफेसर नागभूषण का इस्तीफा मंजूर होने के बाद कामकाज प्रभावित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed