{"_id":"632ab0bd5470b053ce562392","slug":"prayagraj-death-of-a-teenager-under-circumstances-chaos-in-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 21 Sep 2022 12:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
नैनी थाना क्षेत्र के वेदों गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Prayagraj
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
वेदों गांव में मंगलवार की रात एक किशोर अपने घर में संदिग्ध अवस्था में अचेत पड़ा था। परिवार वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई । घर वालों ने संदिग्ध अवस्था में मौत होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
औद्योगिक थाना क्षेत्र के ईदो गांव निवासी लाल बहादुर यादव के दो पुत्रों में से छोटा पुत्र अनुराग यादव (12 ) कल रात में घर के बाहर बने मडई में संदिग्ध अवस्था में अचेत पड़ा था। घरवाले उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिवार वालों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को का परीक्षण किया शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक यमुनापार सौरभ दिक्षित ने पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर संजीव चौबे का कहना है कि मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं और ना ही मौत का कारण स्पष्ट हो रहा है।
विज्ञापन