{"_id":"5f106a4573263c3d5810298d","slug":"prayagraj-dead-body-found-on-the-hill-of-missing-youth-a-day-ago-feared-murdered","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: एक दिन पहले लापता हुए युवक की पहाड़ी पर मिली लाश, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: एक दिन पहले लापता हुए युवक की पहाड़ी पर मिली लाश, हत्या की आशंका
Thu, 16 Jul 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 16 Jul 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Crime
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के बाहरी छोर पर 24 घंटे से लापता एक युवक की लाश मिलने से परिवार के साथ-साथ क्षेत्र में भी हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।
शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के भैसहाई गांव निवासी शैलेंद्र कुमार पासी (28) पुत्र मोती पासी की लाश बुधवार की रात गांव के ही के गेरुहैया पहाड़ पर मिली, परंतु गांव घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी।
सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पहुंचकर लाश को देखा। तब तक अगल-बगल के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने शिनाख्त करते हुए जानकारी दी कि युवक मंगलवार को तीन बजे से घर से लापता था। सीमा विवाद को लेकर भी लालापुर - शंकरगढ़ की पुलिस आपस में काफी देर तक उलझी रही।
विज्ञापन
बाद में शंकरगढ़ पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस विषय पर जब शंकरगढ़ पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम होने के बाद ही बताया जा सकता है कि युवक की मौत कैसे हुई। उसके बाद पुुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।