फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj crime: Three arrested in Ashish murder case, arms recovered, murderer confesses crime

Prayagraj crime : आशीष हत्याकांड में तीन गिरफ्तार, असलहे बरामद, कातिलों ने कुबूला गुनाह

Fri, 08 Jul 2022 12:37 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj crime: Three arrested in Ashish murder case, arms recovered, murderer confesses crime
आशीष तिवारी हत्याकांड के आरोपी पुलिस के हत्थेे चढे़। अमर उजाला। - फोटो : prayagraj
नैनी के सच्चा बाबा नगर अरैल में हुए आशीष हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद किए गए हैं। तीनों ने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि आशीष से यजमानी के पैसों को लेकर प्रतिद्वंद्विता और विवाद चला आ रहा था। इसी कारण उसे गोली मारी गई थी। तीनों को जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन



सच्चा बाबा नगर, अरैल में यजमानी के विवाद में बीते मंगलवार को तीर्थ पुरोहित आशीष तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पट्टीदार और पड़ोसी हनुमान तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और रिश्तेदार राजा बाबू मिश्रा को नामजद किया गया था। बुधवार तक जब तीनों नहीं पकड़े गए तो उन पर पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को हनुमान तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी और राजा बाबू को अरैल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से दो डीबीबीएल गन और कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के बाद पता चला कि तीनों ही महापात्र का काम करते थे। आशीष भी महापात्र का काम करता था। बाहर से आए यजमानों को लेकर उनमें अक्सर विवाद होता था। दक्षिणा को लेकर भी अक्सर मारपीट तक हो जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



चार महीने पहले पंचायत हुई थी, जिसमें दिन के हिसाब के यजमानों और दक्षिणा का बंटवारा किया गया था लेकिन पिछले रविवार को समझौता टूट गया। जेल रोड के पास एक यजमान को शैयादान दान करना था। आशीष को दान लेना था लेकिन हनुमान तिवारी के बहनोई राजा मिश्रा ने दबंगई से दक्षिणा ले ली थी।


विवाद उसी दिन से शुरू हुआ। मंगलवार को हनुमान, शिव तिवारी और राजा ने डीबीबीएल गन से आशीष की हत्या कर दी। घटना में उसके दो भाइयों को भी गोली लग गई थी। आरोपियों ने पुलिस से गुनाह कुबूल कर लिया है। उन्हें बृहस्पतिवार को ही जेल भेज दिया गया। दोनों बंदूकों को जब्त कर लिया गया है। 



अरैल में हुए आशीष हत्याकांड में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। दक्षिणा को लेकर उनमें विवाद हुआ था। इसी कारण हत्या की गई। शैलेष पांडेय, एसएसपी 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed