फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News: Journalist LN Singh was brutally stabbed... his intestines were ripped out.

Prayagraj Crime News : पत्रकार एलएन सिंह के शरीर पर चाकुओं की बर्बर वार...पेट फाड़कर निकलीं आंतें

Fri, 24 Oct 2025 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 07:46 PM IST
सार

सिविल लाइंस क्षेत्र के हर्ष होटल के पास हुई पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह 48 की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घूमनगंज के शकुंतला कुंज कालोनी निवासी पत्रकार के शव का शुक्रवार शाम डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
Prayagraj Crime News: Journalist LN Singh was brutally stabbed... his intestines were ripped out.
घटना के बाद एसआरएन में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिविल लाइंस क्षेत्र के हर्ष होटल के पास हुई पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह 48 की हत्या ने पूरे शहर को झकझोर दिया है। घूमनगंज के शकुंतला कुंज कालोनी निवासी पत्रकार के शव का शुक्रवार शाम डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम दौरान पत्रकार के शरीर पर मिले चाकुओं के निशान हत्या की बर्बरता को और स्पष्ट कर दिया।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, मृतक के शरीर पर करीब एक दर्जन से अधिक चाकू के गहरे निशान मिले हैं। पेट, सीने और कमर पर किए गए वार इतने निर्मम थे कि पत्रकार की आंतें बाहर निकल आई थीं। इस तरह की क्रूरता ने शहर में सनसनी फैला दी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पत्रकार पर नजदीक से कई बार चाकू से वार किए, जिससे मौके पर ही पत्रकार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

विज्ञापन

खून से लथपथ 20 मिनट तक सड़क पर तड़पते रहे पत्रकार, राहगीर खींचते रहे फोटो

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्रकार पर हमला के बाद करीब 20 मिनट तक सड़क पर खून से लथपथ गंभीर रूप से जख्मी हालत में तड़पते रहे। वहीं मौके पर मौजूद राहगीर सिर्फ वीडियो बनाते रहे। किसी ने उन्हें अस्पताल तक पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। इसके सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पुलिस की ही गाड़ी में लादकर आनन-फानन में एसआरएन अस्पताल में लेकर पहुंची, जहां करीब दो घंटे बाद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या में अधिवक्ता व पुलिस बल रही मौजूद

शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक के चाचा, पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष अशोक सिंह समेत भारी संख्या में वकील, परिजन और स्थानीय लोग जमा रहे। मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। हालांकि परिजनों के न आ पाने की वजह से शव के पोस्टमार्टम के बाद अंदर डीप फ्रीजर में ही रखवा दिया गया है। शनिवार सभी परिवार के सदस्यों के आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed