फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Crime News in Hindi: Murder after rape of a three-year-old girl in Prayagraj

प्रयागराज में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, चाचा ने रिश्ते को किया कलंकित, गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2020 09:10 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Jun 2020 09:10 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Crime News in Hindi:  Murder after rape of a three-year-old girl in Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर

हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक युवक ने अपनी ही तीन साल की भतीजी से दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद हैवान ने उसकी हत्या भी कर दी।

विज्ञापन


शुक्रवार की शाम वह बच्ची को लेकर घर से बाहर निकला था। जब काफी देर बच्ची नहीं दिखी तो घरवाले उसे ढूंढने लगे। पास में ही उसका शव मिल गया। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। उसके शरीर में कई घातक चोटें भी थीं।

विज्ञापन

Prayagraj Crime News in Hindi:  Murder after rape of a three-year-old girl in Prayagraj
child rape

बताया जाता है कि बच्ची का पिता शुक्रवार को अपने रिश्तेदार के यहां गया था। देर रात नौ बजे के करीब जब वह वापस लौटा तो घर में बच्ची को न पाकर पत्नी से पूछा। पत्नी ने बताया कि देवर टॉफी दिलवाने के लिए उसे लगभग दो घंटे पहले साथ ले गया है। दंपती जब बेटी को लेने के लिए घर की ओर चले तभी रास्ते में ही जमीन पर बच्ची पड़ी थी। जब बेटी को उठाया तो उसकी मौत हो चुकी थी।

Prayagraj Crime News in Hindi:  Murder after rape of a three-year-old girl in Prayagraj
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।

बच्ची की दशा देखकर माता-पिता बिलखने लगे। उनका चीत्कार सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। घटना की जानकारी हंडिया पुलिस को दी गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कातिल ने बड़ी बेरहमी से उसको मारा भी। बच्ची के शरीर पर कई घातक चोटें भी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed