फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj crime news

Prayagraj News : सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर को पुलिस ने उठाया, परिवार वालों ने बताया जान का खतरा

Sun, 15 Oct 2023 01:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 15 Oct 2023 01:16 PM IST
सार

शाहिबा ने मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में बताया है कि उसके पति शनिवार को बमरौली मोड़ के पास स्थित प्रयाग गार्डन गेस्ट हाउस में दोस्त डाॅ. शफकत की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान पुरामुफ्ती पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
prayagraj crime news
कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख और गो तस्कर गिरोह सरगना मोहम्मद मुजफ्फर शनिवार रात हिरासत में ले लिया गया। उसे तब पकड़ा गया जब वह बमरौली में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। उसकी पत्नी शाहिबा बेगम ने पति की जान को खतरा बताकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


शाहिबा ने मुख्य न्यायाधीश को भेजे पत्र में बताया है कि उसके पति शनिवार को बमरौली मोड़ के पास स्थित प्रयाग गार्डन गेस्ट हाउस में दोस्त डाॅ. शफकत की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इसी दौरान पुरामुफ्ती पुलिस, एसओजी और एसटीएफ ने उन्हें हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

अफसर कुछ बोलने को तैयार नहीं


कौड़िहार से सपा ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर को हिरासत में लिए जाने को लेकर अफसर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। भदोही में दर्ज एक मामले में हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। परिजन पुरामुफ्ती थाने पहुंचे, लेकिन वहां कोई जानकारी नहीं मिली। परिजन तरह तरह की आशंकाएं जाहिर कर रहे हैं।

30 से ज्यादा मुकदमे हैं दर्ज


मुजफ्फर पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस के मुताबिक, वह अंतरराज्यीय गोतस्कर गिरोह का सरगना है। उस पर प्रयागराज के अलावा वाराणसी, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही व चंदौली में 30 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले गोवध अधिनियम के हैं। पिछले साल उसने जेल में रहते हुए ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीता था। पांच महीना पहले उसके खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने को मामला दर्ज हुआ था। इसमें उसके साथ ही उसके 6 भाई भी नामजद कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed