{"_id":"5d93a3b28ebc3e01423279d9","slug":"prayagraj-crime-allahabad-news-ald2564616142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चोरों का आतंक, 24 घंटे में पांच घरों के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चोरों का आतंक, 24 घंटे में पांच घरों के ताले तोड़े
विज्ञापन
Prayagraj Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों के जेवरात, नकदी तथा अन्य सामान पर हाथ साफ किया
प्रयागराज। शहर में चोरों ने आतंक मचा दिया। 30 सितंबर की सुबह से लेकर रात तक पांच घरों के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मंदिर समेत चार जगहों पर धूमनगंज में चोरी हुई जबकि, करेली में दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़ा गया। पुलिस ने सभी मामलों में रिपोर्ट कर ली है। चोरों ने एक ही दिन ताबड़तोड़ घटनाएं कर पुलिस को चुनौती दी है।
कसारी मसारी के रहने वाले पीसी सेठ रेलवे में कर्मचारी हैं। कुछ दिन पहले उनके परिवार में किसी का निधन का हो गया था। वे परिवार समेत सोनभद्र गए थे। घर की देखरेख के लिए उनके बेटे के एक दोस्त को कहा गया था। बेटे का दोस्त दो दिन सोया। 30 सितंबर की रात वह पीसी सेठ के घर नहीं गया। रात में चोरों ने तीनों बेडरूम का ताला तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी तथा अन्य सामान उठा ले गए। सुबह लोगों ने ताला टूटा देखा तो पीसी सेठ को जानकारी दी। वे यहां पहुंच गए। उन्होंने बेटे के दोस्त पर ही शक जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध युवक से पूछताछ कर रही है।
झलवा के संगम वाटिका के रहने वाले काजल चटर्जी रेलवे के रिटायर्ड अफसर हैं। काजल चटर्जी की तबियत खराब चल रही है। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है। उनकी पत्नी प्रकृति उन्हें लेकर दिल्ली गई थीं। 30 सितंबर की रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया। 40 हजार नकद, गहने, तथा अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर प्रकृति प्रयागराज पहुंचीं और धूमनगंज थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
गौसनगर करेली के रहने कासिफ की पत्नी अध्यापिका हैं। 30 सितंबर की सुबह वह स्कूल चल गई थीं। दोपहर में कासिफ घर में ताला लगाकर अपने बच्चों को लेने स्कूल गए थे। उसी समय चोरों ने ताला तोड़कर उनके घर से गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। कासिफ घर पहुंचे तो देखा ताला टूटा है। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
हेस्टिंग्स रोड सिविल लाइंस के रहने वाले रवींद्र कुमार कुशवाहा धूमनगंज के कालिंदीपुरम में घर बनवा रहे हैं। चोरों ने निर्माणाधीन मकान का ताला तोड़कर प्लंबरिंग का सामान, मोबाइल फोन और रुपये चुरा लिए। सूचना थाने में दर्ज कराई गई है।
काली मां की मूर्ति से गहने चुराए, दान पेटिका का ताला तोड़ा
प्रयागराज। धूमनगंज के नीमसराय में काली जी का मंदिर है। 30 सितंबर की रात चोर मंदिर का ताला तोड़कर काली मां की मूर्ति से गहनों को उतार ले गए। इतना ही नहीं दानपेटिका का ताला तोड़कर पूरे पैसे चुरा लिए। सुबह लोग पूजा के लिए पहुंचे तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। रिपोर्ट दर्ज कर स्मैकियों को उठाया गया है