फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Cousins ??returning from the procession were crushed to death by a truck

प्रयागराज : बारात से लौट रहे चचेरे भाइयों की ट्रक से कुचलकर मौत

Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Cousins ??returning from the procession were crushed to death by a truck
बारात से लौट रहे चचरे भाइयों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत
विज्ञापन

मांडा (संवाद न्यूज एजेंसी)। बारात से लौट रहे बाइकसवार चचेरे भाइयों सूरज पुष्कर (27) व शिवबाबू पुष्कर (29) को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। गंभीर चोट आने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात में केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
दोनों घूरपुर के चमपतपुर गांव के रहने वाले थे। वह एक बारात में शामिल होने के लिए मांडा के चिलबिला गांव निवासी धीरेंद्र माली के घर आए थे। बारात में शामिल होने के बाद रात लगभग डेढ़ बजे दोनों बाइक से चमपतपुर गांव स्थित अपने घर के लिए निकले। प्रयागराज मीरजापुर राजमार्ग स्थित दिघिया गांव के सामने अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे बाइक के परखचे उड़ गए व दोनों भाइयों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शिवबाबू की पत्नी खुशदिल, भाई श्यामबाबू व रामबाबू सहित बेटी आरोही व छोटी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के भाई श्यामबाबू ने बताया कि शिवबाबू की पत्नी गर्भवती है। शनिवार रात प्रसव पीड़ा होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है । मृतक सूरज की मां रामरती, पत्नी मीरा, भाई आकाश पुष्कर को रोता बिलखता देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। पुलिस ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed