{"_id":"616158ea8ebc3e62927c4683","slug":"prayagraj-cousins-drown-in-ganga-body-of-one-recovered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : गंगा में स्नान करने गईं चचेरी बहनें डूबीं, एक की लाश बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : गंगा में स्नान करने गईं चचेरी बहनें डूबीं, एक की लाश बरामद
Sat, 09 Oct 2021 04:45 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 09 Oct 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : उरुवा के कनिगड़ा गंगा घाट पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज में उरुवा क्षेत्र के कनिगड़ा गांव में गंगा में डूबकर दो युवतियों की मौत हो गई। दोनों चचेरी बहन बताई जा रही हैं। साथ में स्नान कर रहे सगे भाई बहन बचा लिए गए। काफी खोजबीन के बाद तेज धारा में बहीं चचेरी बहनों की खोजबीन के बाद एक युवती का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। गोताखोरों के साथ स्थानीय पुलिस खोजबीन मे जुटी है।
कनिगड़ा गांव निवासी अंजनी गर्ग की दो जुड़वा बेटियां रिद्धि (19) और सिद्धि उर्फ निक्कू (19) अपने सगे भाई कार्तिकेय (13) और चचेरी बहन आयुषी (17) पुत्री अश्वनी कुमार गर्ग के साथ कनिगड़ा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे सिद्धि, रिद्धी और आयुषी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख भाई कार्तिकेय रिद्धी और सिद्धी का हाथ पकड़कर बाहर खींच लाया। इसी समय सिद्धी अपनी चचेरी बहन आयुषी को तेज धारा में बहते देख उसे बचाने के लिए फिर गंगा नदी में चली गई और वह भी तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
कनिगड़ा गांव निवासी अंजनी गर्ग की दो जुड़वा बेटियां रिद्धि (19) और सिद्धि उर्फ निक्कू (19) अपने सगे भाई कार्तिकेय (13) और चचेरी बहन आयुषी (17) पुत्री अश्वनी कुमार गर्ग के साथ कनिगड़ा गंगा घाट पर स्नान करने गई थीं। शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे सिद्धि, रिद्धी और आयुषी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। यह देख भाई कार्तिकेय रिद्धी और सिद्धी का हाथ पकड़कर बाहर खींच लाया। इसी समय सिद्धी अपनी चचेरी बहन आयुषी को तेज धारा में बहते देख उसे बचाने के लिए फिर गंगा नदी में चली गई और वह भी तेज बहाव में बह गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : उरुवा के कनिगड़ा गंगा घाट पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
शोरगुल मचाने पर घाट पर मौजूद लोगों सहित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए और तेज बहाव में बह रही दोनों बहनों को बचाने का प्रयास करने लगे। सूचना पाकर जेवनिया पुलिस चौकी प्रभारी दिनेश यादव गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंच गए। दो ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सिद्धि का शव बरामद कर लिया गया। आयुषी की खोजबीन जारी थी।
Prayagraj News : उरुवा के कनिगड़ा गंगा घाट पर जुटी भीड़।
- फोटो : prayagraj
बताया जाता है कि सिद्धि नैनी स्थित एक कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। आयुषी गांव में ही रहकर पढ़ती थी। लॉकडाउन में विद्यालय बंद होने के बाद अंजनी गर्ग अपनी पुत्रियों रिद्धि, सिद्धि और पुत्र कार्तिकेय को लेकर गांव में आ गए थे। आयुषी के पिता अश्वनी की तबियत इस समय काफी खराब चल रही है। वह कई दिनों से वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती हैं।