Prayagraj Corona Updates: जिले में कोरोना के चार नए मामले सामने आए
कोरोना मीटर
कुल संख्या - 148
नए मरीज - 1
एक्टिव केस - 136
घर गए - 110
मौत - 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में शनिवार को कोरेाना के चार नए मामले सामने आए हैं। इसमें से तीन मामले जिले के हैं, जबकि एक प्रतापगढ़ का है। प्रतापगढ़ की महिला प्रसव के लिए कमला नेहरू अस्पताल भर्ती हुई थी। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद युवती को एसआरएन शिफ्ट कराया गया।
सैदाबाद ब्लॉक के चकपुरंदर गांव का 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वह 11 जून को मर्चेंट नेवी की नौकरी ज्वाइन करने के लिए नौ जून को लखनऊ पहुंचा था। रात नौ बजे उसकी हांगकांग की फ्लाइट थी। उसके पहले उसकी कोरोना क्लीयरेंस रिपोर्ट चाहिए थी। उसने राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जांच कराई। शाम को रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
उसे वापस आना पड़ा। कोरोना को नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि पॉजिटिव आने से वह फिलहाल अपनी नौकरी ज्वाइन नहीं कर सका है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जबकि परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन करा दिया गया है। उनकी भी कोरोना की जांच कराई जाएगी।
इसके अलावा रामनगर ब्लॉक के निवैया गांव के 37 वर्षीय और प्रतापपुर के मंडवा किशनीपुर गांव के 21 वर्षीय युवक में भी कोरोना के लक्षण मिले हैं। रामनगर ब्लॉक का युवक सात जून को कोलकाता से आया था, जबकि प्रतापपुर का युवक 31 मई को इंदौर से लौटा था। दोनों संक्रमितों को कोटवा-बनी हॉस्पिटल भेजा गया है।