फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Rapidly increasing infection, 1419 newly infected, six dead

Prayagraj Corona Update: तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, 1419 नए संक्रमित मिले, छह लोगों की मौत

Sat, 10 Apr 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Apr 2021 12:55 AM IST
सार

  • 24 घंटों के दौरान 9578 लोगों की जांच, संक्रमण होने की दर 15 फीसदी पहुंची
  • जिले में बीते दस दिनों में संक्रमित होने वालों की संख्या 6964, 32 की जान गई 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Rapidly increasing infection, 1419 newly infected, six dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 1419 नए संक्रमित मिले और संक्रमण से छह लोगों की मौत भी हो गई है। मरने वालों का उपचार स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में चल रहा था। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुल संक्रमितों में 491 लोगों को भर्ती किया गया है, बाकी होम आइसोलेशन में हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में पिछले 10 दिनों में कुल 6964 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि मरने वालों की संख्या 32 हो गई। शुक्रवार को कोरोना की हुई कुल 9578 जांच में संक्रमित होने वालों की दर तकरीबन 15 फीसदी के आसपास हो गई। इस दौरान 1419 लोग संक्रमित पाए गए। 24 घंटों में नए संक्रमितों के मिलने का अब तक का यह सबसे बड़ा रिकार्ड है। 

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Rapidly increasing infection, 1419 newly infected, six dead
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj
उधर, मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होने से अस्पतालों की हालत भी बदतर होती जा रही है। चार अस्पतालों में अब तक सवा पांच सौ से अधिक मरीजों को भर्ती किया जा चुका है, जबकि, बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। शुक्रवार को 58 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। इसमें 36 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है और 28 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ है।

छुट्टी पाने वालों में आठ निजी अस्पताल के हैं, जबकि 22 स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल से छुट्टी पाए हैं। वहीं स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में 290, बेली में 133 और निजी अस्पताल में 68 मरीजाें का उपचार चल रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन के साथ-साथ शासन के भी हाथ-पांव फूले हैं। शुक्रवार को देर रात तक प्रशासनिक अफसरों ने बैठक की और बढ़ते संक्रमण को नियंत्रित करने पर चर्चा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed