फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Patients growing negligently, then 45 new corona infected

Prayagraj Corona Update: लापरवाही से बढ़ रहे मरीज, फिर 45 नए कोरोना संक्रमित

Sat, 27 Mar 2021 12:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Patients growing negligently, then 45 new corona infected
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रयासों में कमी आने से पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लापरवाही के कारण शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या लगातार दूसरे दिन 45 रही। छह लोगों ने कोरोना को मात दी। एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में भर्ती संक्रमितों की संख्या 38 हो गई है।

विज्ञापन


15 दिन से अधिक हो गए, जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। पहले मुंबई समेत अन्य प्रदेशों से आए लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई, अब संक्रमितों में उनके संपर्की शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी और नोडल कोरोना एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को जंक्शन स्टेशन पर मुंबई से आए एक ट्रेन यात्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एयरपोर्ट और छिंवकी रेलवे स्टेशन पर की गई करीब छह सौ जांचों में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Patients growing negligently, then 45 new corona infected
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : social media

उन्होंने बताया कि मास्क लगाने, हाथ धोने और उचित दूरी बनाए रखने के एहतियात का पालन न करना संक्रमण प्रसार का कारण बना है। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक शुक्रवार को छह लोग संक्रमण मुक्त हुए। इनमें दो लोगों को एसआरएन से डिस्चार्ज किया गया। वहीं चार लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उन्होंने बताया कि होली के मौके पर बाजारों में जिस तरह की भीड़ है, उससे संक्रमण बढ़ने के आसार हैं। बाजारों में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिससे वह संक्रमण से बच सकें। जांच का काम भी पहले से तेज किया गया है। 

Prayagraj Corona Update: Patients growing negligently, then 45 new corona infected
corona lab in mln medical college prayagraj - फोटो : prayagraj
कोविड केयर सेंटर, एल-टू अस्पताल खोलने की तैयारी
कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिले में एल-टू और एक कोविड केयर सेंटर फिर खोलने की तैयारी है। कोविड केयर सेंटरों के लिए पहला नाम कोटवा बनी तथा दूसरा कालिंदीपुरम का पूर्व में बनाया गया केंद्र स्थल संभावित सूची में है। वहीं एल-टू के लिए फिलहाल तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय बेली के नाम पर विचार किया जा रहा है। बेली में सामान्य चिकित्सा सेवाएं बहाल हैं। कोविड मरीजों के 
लिए इसे एल टू कोविड अस्पताल बनाया जाता है तो वहां ओपीडी समेत अन्य सेवाएं रोकनी होंगी। सीएमओ के मुताबिक वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर विचार किया जा रहा है। हमारी पहली तैयारी कोटवा एट बनी केंद्र पर की गई हैं। जहां 60 कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा सकेगा। अचानक मरीज बढ़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज के लिए तैयारी की जा रही है। 

4429 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
जिले में शुक्रवार को 97 टीकाकरण केंद्रों पर 4429 लोगों ने कोरोना से बचाव को टीका लगवाया। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक 4060 लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली खुराक लगवाई। वहीं दूसरी बूस्टर डोज लगवाने के लिए केंद्रों तक सिर्फ 224 लोग ही पहुंचे। 145 लोगों ने निजी चिकित्सालयों में टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed