फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: कोरोना नए रिकॉर्ड की ओर, एक दिन में मिले 44 से अधिक संक्रमित, जिले में संख्या 400 के पार पहुंची

Sat, 04 Jul 2020 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 04 Jul 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: new Corona positives found in Prayagraj Uttar Pradesh
Corona - फोटो : Twitter

कोरोना ने देश के साथ जिले में भी वार छेड़ दिया है। शनिवार को 44 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इसमें पांच एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव आए हैं जबकि एक की रिपोर्ट ट्रू नॉट से आई है। बाकी सभी की पुष्टि मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर से हुई है।



कोरोना के एक दिन में 42 मामले एक साथ पहली बार आए हैं। जिले में यह एक नया रिकार्ड है। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 405 हो गई है। इसके एक दिन पहले शुक्रवार को भी एक दिन में 31 नए मामले सामने आए थे। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंताएं और बढ़ी हैं।

Prayagraj Corona Update: new Corona positives found in Prayagraj Uttar Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जानकारों का कहना है कि अनलॉक का असर साफ तौर पर दिखने लगा है। लोग सड़कों पर भीड़ के साथ बिना मॉस्क के नजर आ रहे है, जिसका परिणाम कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ना है। लोग नहीं सुधरे तो कोरोना रोज एटम बम फोड़ता रहेगा और लोगों के लिए मुसीबतें खड़ा करता रहेगा। 

Prayagraj Corona Update: new Corona positives found in Prayagraj Uttar Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

शनिवार को पॉजिटिव आने वालों में सिविल लाइंस एकलव्य टॉवर टंडन मार्ग  निवासी बीजेपी नेता की पत्नी 34 वर्षीय पत्नी, सिविल लाइंस स्थित निजी इंडस इंड बैंक के कर्मचारी घूरपुर सारीपुर निवासी 34 वर्षीय युवक, वसूधा विहार, कालिंदीपुर का 36 वर्षीय, तिलकनगर अल्लापुर का 46 वर्षीय युवक, ललित नगर आरपीएफ बैरक का 44 वर्षीय जवान, मुट्ठीगंज निवासी 54 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव के परिवार के 75 वर्षीय पिता, 23 वर्षीय बेटी, पांच वर्षीय बच्चा पॉजिटिव आया है। 54 वर्षीय युवक का उपचार एसजीपीजीआई में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: new Corona positives found in Prayagraj Uttar Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

परिवार के चार और लोग पहले से ही पॉजिटिव हैं। सभी एसजीपीजीआई में हैं। इसके अलावा चौक की एक दिन पहले पॉजिटिव आई महिला के परिवार के सात सदस्य 42 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय युवती, 48 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय किशोर, 12 वर्षीय किशोर, आठ वर्षीय बच्ची, 43 वर्षीय युवती पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: new Corona positives found in Prayagraj Uttar Pradesh
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इसके अलावा बलुआ घाट के 65 वर्षीय बुजुर्ग, महात्मा गांधी मार्ग हाईकोर्ट के पास 44 वर्षीय युवक, बादशाही मंडी के पास 46 वर्षीय व्यक्ति, लूकरगंज के 69 वर्षीय व्यक्ति, राजकीय बालिका गृह नुरूल्लारोड खुल्दाबाद की 19 वर्षीय किशोरी, झलवा के मित्र नगर, नियर धूंसा पॉवर स्टेशन के पॉजिटिव आए व्यक्ति की 57 वर्षीय पत्नी सहित कुल 44 लोग पॉजिटिव आए हैं। इसमें 38 की पुष्टि मेडिकल कॉलेज से हुई है। पोर्टल पर भी अपलोड कर दी गई है। जिसमें 10 महिलाएं हैं जबकि 28 पुरूष हैं। इसमें एसआरएन में भर्ती दो संदिग्ध हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed