{"_id":"60ccd485ea030f0a64371a49","slug":"prayagraj-corona-update-less-increasing-negligence-infected-14-new-positives-15-healthy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Corona Update: संक्रमित हुए कम बढ़ रही लापरवाही, 14 नए पॉजिटिव,15 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Corona Update: संक्रमित हुए कम बढ़ रही लापरवाही, 14 नए पॉजिटिव,15 हुए स्वस्थ
Sat, 19 Jun 2021 06:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:06 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी मार्ग स्थित कोविड जांच केंद्र में जांच करवाती युवती।
- फोटो : prayagraj
कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हो रहा है, लेकिन बाजारों में लोगों की लापरवाही बढ़ती जा रही है। सोमवार के बाद शुक्रवार को चौक, कटरा, कोठापार्चा समेत अन्य बाजारों में शाम को अचानक भीड़ चौंकाने वाली रही। शाम को छह से सात बजे तक बाजारों की सड़कों पर पैदल चलना मुश्किल था। खतरा सामने दिख रहा है, लेकिन लोग मान नहीं रहे हैं। उचित दूरी तो छोड़िए तीस फीसदी लोग बिना मास्क लगाए दिखे। शुक्रवार को दो दिन बाद राहत मिलती दिखी। संक्रमितों की संख्या फिर एक बार कम हुई है। 14 नए पॉजिटिव चिह्नित किए गए। 15 लोगों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन
prayagraj news : कोरोना संक्रमण की जांच कराती महिला।
- फोटो : prayagraj
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके तिवारी के मुताबिक फोकस ग्रुप की जांच में मोबाइल मेडिकल टीमों ने जांच की तो एक संक्रमित रसूलाबाद तो दूसरा प्रीतमनगर में चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि संक्रमण कम हुआ है, लेकिन सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बाजारों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। शासन का निर्देश मिलते ही जांच भी कराई जाएगी। डॉ. एके तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को 7001 लोगों की कोविड जांच की गई। 24 घंटे में संक्रमण के सिर्फ 14 मामले सामने आए हैं। 15 लोग स्वस्थ हुए, इनमें दो लोगों को कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। 13 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया। उपचार के दौरान किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।