फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Corona Update: Increased risk of infection, ten new positives of Corona including an aircraft passenger

Prayagraj Corona Update: बढ़ा संक्रमण का खतरा, विमान यात्री समेत कोरोना के दस नए पॉजिटिव 

Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Mar 2021 12:46 AM IST
सार

10 मार्च ---5 कोरोना संक्रमित
11-मार्च ---7कोरोना संक्रमित
12-मार्च---9कोरोना संक्रमित
13-मार्च---4कोरोना संक्रमित
14-मार्च---2कोरोना संक्रमित
15-मार्च---7कोरोना संक्रमित
16-मार्च---3कोरोना संक्रमित
17-मार्च---7कोरोना संक्रमित
18-मार्च---9कोरोना संक्रमित
19-मार्च---10कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: Increased risk of infection, ten new positives of Corona including an aircraft passenger
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या से खतरा फिर बढ़ गया है। फोकस सैंपलिंग, टारगेट ग्रुप की जांच और स्टेशनों संग एयरपोर्ट पर सतर्कता के बावजूद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पॉजिटिव मरीज बढ़े हैं। 24 घंटे में एक विमान यात्री समेत दस मरीजों में कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने होली तक जांच अभियान तेज करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Increased risk of infection, ten new positives of Corona including an aircraft passenger
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक शुक्रवार को 4640 लोगों की कोरोना जांच की गई। एक तरफ जहां दस लोगों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, वहीं छह लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इन सभी लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है।  उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर डेढ़ सौ अधिक यात्रियों की कोविड जांच की गई, जिसमें एक यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं छिंवकी, जंक्शन और बस अड्डों पर हुई जांच में सभी यात्री कोविड निगेटिव रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: Increased risk of infection, ten new positives of Corona including an aircraft passenger
prayagraj news : शुक्रवार को आरटीओ ने वैक्सीन लगवाई। - फोटो : prayagraj
एसआरएन में कोविड मरीजों की संख्या हुई 12
शहर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच करीब एक महीने से लगभग खाली एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में शुक्रवार को भर्ती मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई। सीएमओ के मुताबिक बिना लक्षणों वाले मरीजों में भी सांस लेने की दिक्कत हो रही है। 

दो तक आया आंकड़ा अब उछाल पर
कोरोना संक्रमण का कम होता असर रहा कि जिले में इस महीने कई बार कोरोना संक्रमितों की संख्या दो से तीन तक ही सीमित रही। पिछले दिनों टॉरगेट ग्रुप की जांच में दो माल्स कर्मियों के संक्रमित होने के बाद संख्या दहाई का आंकड़ा पार थी। अब संक्रमितों की संख्या बढ़ते क्रम में है। 

97 केंद्रों पर 7457 लोगों ने लगवाया कोरोना टीका
प्रयागराज। जिले के 97 टीकाकरण केंद्रों पर शुक्रवार को 7497 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सीएमओ डॉ प्रभाकर राय के मुताबिक 6723 लोगों ने प्रथम डोज तथा 734 लोगों ने दूसरी बूस्टर डोज लगवाई है। उन्होंने बताया कि निजी चिकित्सालयों में 282 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed